ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशएलटी ग्रेड भर्ती का परिणाम जारी होने की उम्मीद बढ़ी

एलटी ग्रेड भर्ती का परिणाम जारी होने की उम्मीद बढ़ी

लोक सेवा आयोग की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 के शेष आठ विषयों का परिणाम जल्द जारी हो सकता है। प्रदेश के खादी ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने शुक्रवार को इस भर्ती के अभ्यर्थियों को...

एलटी ग्रेड भर्ती का परिणाम जारी होने की उम्मीद बढ़ी
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादSat, 21 Sep 2019 01:38 PM
ऐप पर पढ़ें

लोक सेवा आयोग की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 के शेष आठ विषयों का परिणाम जल्द जारी हो सकता है। प्रदेश के खादी ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने शुक्रवार को इस भर्ती के अभ्यर्थियों को बताया कि मुख्यमंत्री ने शासन के प्रमुख अधिकारियों आलोक कुमार, मुकुल सिंघल और अनुराधा शुक्ला के साथ वार्ता करने के बाद आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार को परिणाम के बारे में उचित निर्णय लेने को कहा है।

अभ्यर्थी मंत्री से उनके राजापुर स्थित आवास पर मिलने गए थे। इससे पूर्व एलटी समर्थक मोर्चा से जुड़े इन अभ्यर्थियों ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करने आए मुख्यमंत्री से मुलाकात की कोशिश की थी लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। उनके साथ चल रहे मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने अभ्यर्थियों का ज्ञापन लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा था। मुख्यमंत्री के जाने के बाद अभ्यर्थी मंत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।

मोर्चा के संयोजक विक्की खान का कहना है कि मंत्री से मिली इस जानकारी के बाद स्पष्ट हो गया है कि इस भर्ती के शेष आठ विषयों का परिणाम घोषित करने का पूरा दारोमदार अब आयोग अध्यक्ष के पास है। इसलिए बहुत जल्द अध्यक्ष से मुलाकात कर बात की जाएगी। मोर्चा के प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय का कहना है कि आयोग जल्द परिणाम घोषित नहीं करता है तो अभ्यर्थी आयोग दफ्तर के सामने बेमियादी अनशन पर बैठने के लिए मजबूर होंगे। मुलाकात करने वालों में विकास सिंह, नितिन चौधरी, धनंजय कुशवाहा, अपर्णा पांडेय, कुसुम, रत्नेश शुक्ला, अरविंद यादव, अरविंद सिंह, रोहित सिंह, धर्मवीर सिंह आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें