ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशप्रेमी युगल ने नए यमुना पुल से लगाई छलांग, दोनों मरे

प्रेमी युगल ने नए यमुना पुल से लगाई छलांग, दोनों मरे

प्रेमी युगल ने नए यमुना पुल से नदी में कूदकर जान दे दी। युवती का शव दो घंटे बाद मिला जबकि मल्लाहों में युवक को बचाकर अस्पताल पहुँचाया। वहां कुछ ही देर में उसकी भी मौत हो गई। कीडगंज पुलिस में बताया...

प्रेमी युगल ने नए यमुना पुल से लगाई छलांग, दोनों मरे
Center,AllahabadFri, 02 Jun 2017 01:03 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रेमी युगल ने नए यमुना पुल से नदी में कूदकर जान दे दी। युवती का शव दो घंटे बाद मिला जबकि मल्लाहों में युवक को बचाकर अस्पताल पहुँचाया। वहां कुछ ही देर में उसकी भी मौत हो गई। कीडगंज पुलिस में बताया कि फूलपुर निवासी संतोष भारतीय पड़ोसी गांव की सिमरन शुक्ला के साथ भाग गया था। दोनों ने शादी कर ली। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे दोनों नए यमुना पुल पर पहुँचे और एक साथ नदी में कूद गए। यमुना में मल्लाहों ने संतोष को बचा लिया। उसने अपना नाम और प्रेम कहानी बताई। गंभीर हालत में उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर दो घंटे बाद युवती की लाश भी मिल गई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें