ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभगवान जगन्नाथ को लगा 56 व्यंजनों का भोग

भगवान जगन्नाथ को लगा 56 व्यंजनों का भोग

श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव समिति की ओर से रविवार को सत्तीचौरा स्थित गौरी वाटिका में भगवान जगन्नाथ के भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा में समिति की ओर से भगवान जगन्नाथ को दूध, दही, मक्खन सहित 56...

भगवान जगन्नाथ को लगा 56 व्यंजनों का भोग
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादSun, 07 Jul 2019 09:35 PM
ऐप पर पढ़ें

श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव समिति की ओर से रविवार को सत्तीचौरा स्थित गौरी वाटिका में भगवान जगन्नाथ के भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा में समिति की ओर से भगवान जगन्नाथ को दूध, दही, मक्खन सहित 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। समिति के अध्यक्ष गोवर्धन दास गुप्त ने रविवार सुबह भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, देवी सुभद्रा का जलाभिषेक सात समुद्रों से लाए जल से किया। इसके बाद रत्न जड़ित आभूषणों को पहनाकर 56 भोग का भोग लगाया। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त, प्रो.जीसी त्रिपाठी ने पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। बसंत लाल आजाद, व्यापारी नेता अमर वैश्य मुन्ना भइया, कुमार नारायण, राजेश केसरवानी ने आरती की। इसके बाद भंडारा शुरू हुआ। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें