ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशश्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई लोहड़ी

श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई लोहड़ी

सुंदर मुंदरियो हो, तेरा कौन विचार हो, दुल्ला भट्टी वाला धी ब्याही हो...जैसे पारंपरिक लोकगीतों के साथ सोमवार को लोहड़ी पर्व श्रद्धा, उल्लास के साथ मनाया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई लोहड़ी
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादTue, 14 Jan 2020 12:59 AM
ऐप पर पढ़ें

सुंदर मुंदरियो हो, तेरा कौन विचार हो, दुल्ला भट्टी वाला धी ब्याही हो...जैसे पारंपरिक लोकगीतों के साथ सोमवार को लोहड़ी पर्व श्रद्धा, उल्लास के साथ मनाया गया। पंजाबी समुदाय के सबसे लोकप्रिय पर्व पर घरों में खुशियां छाई रहीं। शाम को पारंपरिक वेशभूषा में पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने लोहड़ी उत्सव में शामिल होकर खुशियां साझा की। शहर के विभिन्न पंजाबी बाहुल्य मोहल्लों में पारंपरिक रूप से लोहड़ी मनाई गयी। रात में घरों व होटलों के बाहर विधिविधान से लोहड़ी (आग) जलाकर मक्का, तिल, मूंगफली, रेवड़ी, गुड़, फुल्ले को अर्पित कर ईश्वर और प्रकृति को धन्यवाद दिया। लोहड़ी के लिए बच्चों ने घर-घर जाकर चंदा मांगकर आयोजन में भागीदारी निभाई। खासतौर पर उन घरों में ज्यादा रौनक रही जिनके यहां हाल ही में शादी हुई हैं या जिनके घरों में बच्चे का जन्म हुआ है।

सिविल लाइंस स्थित होटल गोल्डेन एपल में सामूहिक रूप से लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर जुटे लोगों ने पंजाबी भांगड़ा की धुन पर नाचते, गाते हुए लोहड़ी का परिक्रमा की। इस दौरान लोगों ने ढोल की थाप पर जमकर डांस किया।

मीरापुर पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुनानक पार्क में सामूहिक रूप से लोहड़ी पर्व मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पारंपरिक गीत, नृत्य के साथ खुशी को साझा किया। रेवड़ी, गुड, मूंगफली, लावा लोहड़ी में अर्पित कर परिक्रमा की और एक दूसरे को बधाई दी। बिट्टू, हरीश, सरदार देवेन्द्र पाल, सरदार मंजीत सिंह, विवेक अग्रवाल, संयज गुप्ता मौजूद रहे। मीरापुर, दरभंगा कॉलोनी, राजापुर, अलोपीबाग, कटरा, कीडगंज, अशोक नगर, खुल्दाबाद में सिख समुदाय के लोगों धूमधाम से लोहड़ी मनाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें