ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशडिप्टी सीएम के आने से पहले राहत शिविर में बंटे लड्डू

डिप्टी सीएम के आने से पहले राहत शिविर में बंटे लड्डू

बाढ़ राहत शिविरों में जहां एक दिन पहले नाश्ता देकर काम चलाया जाता था। वहीं गुरुवार को डिप्टी सीएम के आने की सूचना पर शहर के सभी बाढ़ राहत शिविरों में व्यवस्था चकाचक रही। शिविरों में रह रहे लोगों की...

डिप्टी सीएम के आने से पहले राहत शिविर में बंटे लड्डू
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादFri, 20 Sep 2019 01:03 AM
ऐप पर पढ़ें

बाढ़ राहत शिविरों में जहां एक दिन पहले नाश्ता देकर काम चलाया जाता था। वहीं गुरुवार को डिप्टी सीएम के आने की सूचना पर शहर के सभी बाढ़ राहत शिविरों में व्यवस्था चकाचक रही। शिविरों में रह रहे लोगों की खातिरदारी बढ़ गई। शिविरों के अंदर और बाहर सुबह सफाईकर्मी लगे थे। जिन शिविरों में कीचड़ था वहां मिट्टी डाल दी गई। सुबह आठ बजे नाश्ता और निर्धारित समय पर भोजन दिया गया। इतनी दिव्य व्यवस्था को देख कर बाढ़ पीड़ित भी हैरान रहे।

ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापुर, स्वामी विवेकानंद स्कूल राजापुर, महबूब अली हायर सेकेंडरी, उमराव सिंह स्कूल, एनी बेसेंट आदि राहत शिविरों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और पीने के पानी का उचित प्रबंध किया गया। महिलाओं के लिए स्नान के बाद चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था की गई। भोजन में लड्डू दिया गया। बच्चों को आधा लीटर दूध और फल भी बांटा गया। प्रशासनिक अधिकारी भी सभी बाढ़ राहत शिविरों का हरपल जायजा लेने के लिए पहुंच रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें