ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबसंत पंचमी पर पुण्यकाल में डुबकी लगानेवालों का रेला

बसंत पंचमी पर पुण्यकाल में डुबकी लगानेवालों का रेला

वैसे तो बसंत पंचमी का स्नान एक दिन पहले शनिवार सुबह से ही शुरू हो गया। लेकिन स्नान का पुण्यकाल शनिवार सुबह 8.54 बजे शुरू होकर रविवार सुबह 9.49 बजे तक ही था। इसकी वजह से रविवार भोर तीन बजे से ही संगम...

बसंत पंचमी पर पुण्यकाल में डुबकी लगानेवालों का रेला
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादSun, 10 Feb 2019 03:04 PM
ऐप पर पढ़ें

वैसे तो बसंत पंचमी का स्नान एक दिन पहले शनिवार सुबह से ही शुरू हो गया। लेकिन स्नान का पुण्यकाल शनिवार सुबह 8.54 बजे शुरू होकर रविवार सुबह 9.49 बजे तक ही था। इसकी वजह से रविवार भोर तीन बजे से ही संगम नोज पर डुबकी लगानेवालों का रेला उमड़ा रहा। मेला प्रशासन ने स्नान पर्व से एक दिन पहले शनिवार को ही एक करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का दावा किया था। रविवार भोर से दोपहर तक 82 लाख और लोगों ने डुबकी लगा लिया।

मेलाधिकारी विजयकिरन आनंद ने बताया कि शनिवार सुबह 6 से दोपहर 3 बजे तक 60 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। जो रात आठ बजे तक 80 लाख से अधिक हो गया। रात 12 बजे तक एक करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। रविवार सुबह से दोपहर डेढ़ बजे तक 82 लाख लोगों ने संगम में डुबकी लगा ली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें