ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशगुरु गोबिंद के उपदेशों पर चलने की दी प्रेरणा

गुरु गोबिंद के उपदेशों पर चलने की दी प्रेरणा

गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव गुरुवार को मनाया गया। गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में खुल्दाबाद स्थित गुरुद्वारा साहिब में भजन व कीर्तन के साथ गुरुबाणी के पाठ का आयोजन हुआ। लोगों में लंगर बांटा...

गुरु गोबिंद के उपदेशों पर चलने की दी प्रेरणा
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादThu, 02 Jan 2020 08:35 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव गुरुवार को मनाया गया। गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में खुल्दाबाद स्थित गुरुद्वारा साहिब में भजन व कीर्तन के साथ गुरुबाणी के पाठ का आयोजन हुआ। लोगों में लंगर बांटा गया।

गुरुद्वारा साहिब में चल रहा अखंड पाठ साहिब गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे पूरा हुआ। इसके बाद आसा दी वार का कीर्तन हुआ। दिन में दस बजे से यह शुरू हुआ। दोपहर बाद तक चला। इस मौके पर कथा कीर्तन, व्याख्यान, कविताएं एवं अरदास का आयोजन किया गया। इसमें सभी धर्मों के लोग शामिल हुए। श्रीगुरु सिंह सभा रागी जत्था के अमरजीत सिंह, देहरादून वाले रागी कंवर पाल सिंह एवं ढाडी जत्था के ज्ञानी सुलखन सिंह चौधर ने संगतों को गुरुबाणी सुनाई। शाम को लंगर का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। गुरु तेग बहादुर खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज के बच्चों ने गुरुबाणी का गायन किया। खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह के उपदेशों के अनुसार अपना जीवन व्यतीत करने की प्रेरणा दी। गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह ने पूरी साध संगत के प्रति खुशी जताई और प्रकाशोत्सव की बधाई दी। इस मौके पर सिख समुदाय के लोगों ने रात में अपने घरों में दीपमाला का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन गुरु सिंह सभा के महामंत्री सरदार प्रीतम सिंह ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें