ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकांस्टेबल भर्ती 2013 के नियुक्ति मामले में जानकारी मांगी

कांस्टेबल भर्ती 2013 के नियुक्ति मामले में जानकारी मांगी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की कांस्टेबल भर्ती में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र न जारी करने के मामले में पुलिस भर्ती बोर्ड व राज्य सरकार से जानकारी मांगी...

कांस्टेबल भर्ती 2013 के नियुक्ति मामले में जानकारी मांगी
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादFri, 17 Jan 2020 12:59 AM
ऐप पर पढ़ें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की कांस्टेबल भर्ती में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र न जारी करने के मामले में पुलिस भर्ती बोर्ड व राज्य सरकार से जानकारी मांगी है।

यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने चनजीत यादव व 16 अन्य की याचिका पर दिया है। याचिका के अनुसार कांस्टेबल भर्ती 2013 में शारीरिक दक्षता एवं चिकित्सीय परीक्षण में सफल होने के बाद याचियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। इसके बावजूद उन्हें अब तक नियुक्ति पत्र नहीं जारी किया जा रहा है। यह भी कहा गया है कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी भी नहीं दी जा रही है। इस पर कोर्ट ने पुलिस भर्ती बोर्ड को 10 दिन के भीतर इस संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें