ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशऐतिहासिक सीनेट हाल की निखरेगी की सूरत, काम शुरू

ऐतिहासिक सीनेट हाल की निखरेगी की सूरत, काम शुरू

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की शोभा और शान में चार चांद जड़ने वाले सीनेट हाल की सूरत बहुत जल्द बदल जाएगी। काम शुरू हो गया है। तकरीबन बीस साल बाद इस ऐतिहासिक इमारत की रंगाई-पोताई शुरू हुई है। इविवि प्रशासन...

ऐतिहासिक सीनेट हाल की निखरेगी की सूरत, काम शुरू
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादSat, 03 Aug 2019 01:56 PM
ऐप पर पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की शोभा और शान में चार चांद जड़ने वाले सीनेट हाल की सूरत बहुत जल्द बदल जाएगी। काम शुरू हो गया है। तकरीबन बीस साल बाद इस ऐतिहासिक इमारत की रंगाई-पोताई शुरू हुई है। इविवि प्रशासन की कोशिश इसकी खूबसूरती निखारने का काम 15 अगस्त से पहले पूरा करने की है।

ताकि आजादी के 72वें साल के जश्न की शोभा और बढ़ जाए। इस दिन इविवि से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और मेधावी छात्रों को इस हाल में सम्मानित किया जाता है। हाल के अंदर-बाहर रंगरोगन का कार्य तेजी से चल रहा है। इसकी छत की टूटी वी-सीट (विशेष डिजाइन के खपरैल) और खराब लकड़ी बदली जा रही है। वहीं खिड़कियों के टूटे कांच और स्टेज के टूटे टाइल्स को भी बदला जा रहा है। हाल की मरम्मत न होने से छत से पानी टपकने लगा था, इस वजह से हाल के छत के नीचे लगी लकड़ी खराब हो रही थी। मरम्मत कार्य 12 जुलाई से शुरू हुआ, जो तेज गति से चल रहा है।

इंटेक ने 2008 में दी थी रिपोर्ट

इविवि की चार ऐतिहासिक इमारतों विजयनगरम हॉल, सीनेट हॉल, दरभंगा हॉल और अंग्रेजी विभाग के रखरखाव और जीर्णोद्धार के लिए इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एण्ड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक) ने एक सर्वेक्षण करने के बाद फरवरी 2008 में अपनी रिपोर्ट इविवि प्रशासन को सौंपी थी। इसमें इन इमारतों का जीर्णोद्धार की बात कही गई थी। लगभग 11 वर्ष बाद अब मरम्मत शुरू हो सकी है। पीआरओ डॉ. चित्तरंजन कुमार का कहना है कि मरम्मत न होने से हाल की आभा कम हो गई थी। 15 अगस्त तक यह हाल नए कलेवर में दिखेगा।

विजयनगरम हाल को मिला है नया जीवन

कुलपति प्रो. आरएल हांगलू के प्रयास से इविवि के विज्ञान संकाय परिसर स्थित विजयनगरम हाल को भी नया जीवन मिला है। मरम्मत के बाद इस हाल की छटा देखते ही बन रही है। साढ़े सात करोड़ रुपये खर्च कर मुम्बई की एक जानी-मानी कंपनी से हाल की मरम्मत कराई गई है। 5 सितंबर को होने वाले इविवि के दीक्षांत समारोह के दौरान इसका शुभारंभ करने की योजना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें