ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअपराध काबू करने में सरकार फेल : कांग्रेस

अपराध काबू करने में सरकार फेल : कांग्रेस

जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कांग्रेसियों ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सोरांव हत्याकांड के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही...

अपराध काबू करने में सरकार फेल : कांग्रेस
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादTue, 14 Jan 2020 12:28 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कांग्रेसियों ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सोरांव हत्याकांड के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

वक्ताओं ने कहा कि जनपद के साथ पूरे प्रदेश में अपराध बढ़ गया है। जनता कहीं भी सुरक्षित नहीं है। कांग्रेसियों ने कहा कि सोरांव के यूसुफपुर गांव में पांच लोगों की हत्या की घटना में अभी तक कोई भी हत्यारा पकड़ा नहीं गया है। इसी तरह रोशनबाग में अधिवक्ता सनाउल्ला की हत्या, फूलपुर में बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके अलावा नैनी, बारा व करछना में भी कई हत्याएं हुई हैं। जिले में जंगलराज कायम हो गया है। गंगापार जिलाध्यक्ष राम किशुन पटेल ने एसएसपी की अनुपस्थिति में एसपी गंगापार नरेंद्र सिंह को राज्यपाल संबोधित ज्ञापन सौंपा। धरना का संचालन शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव सुशील पासी, किशोर वाष्र्णेय, तस्लीमउद्दीन, फुजैल हाशमी, संजय तिवारी, मुकुंद तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी, महेश त्रिपाठी, परवेज अंसारी, आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें