ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशपंडालों में विधिविधान से विराजे गौरी पुत्र गणेश

पंडालों में विधिविधान से विराजे गौरी पुत्र गणेश

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच सोमवार को भव्य पंडालों और घरों में भगवान गणेश की प्राणप्रतिष्ठा की गयी। शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए प्रतिष्ठापन के समय भक्तों ने जय गणेश..जय गणेश...

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच सोमवार को भव्य पंडालों और घरों में भगवान गणेश की प्राणप्रतिष्ठा की गयी। शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए प्रतिष्ठापन के समय भक्तों ने जय गणेश..जय गणेश...
1/ 3गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच सोमवार को भव्य पंडालों और घरों में भगवान गणेश की प्राणप्रतिष्ठा की गयी। शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए प्रतिष्ठापन के समय भक्तों ने जय गणेश..जय गणेश...
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच सोमवार को भव्य पंडालों और घरों में भगवान गणेश की प्राणप्रतिष्ठा की गयी। शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए प्रतिष्ठापन के समय भक्तों ने जय गणेश..जय गणेश...
2/ 3गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच सोमवार को भव्य पंडालों और घरों में भगवान गणेश की प्राणप्रतिष्ठा की गयी। शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए प्रतिष्ठापन के समय भक्तों ने जय गणेश..जय गणेश...
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच सोमवार को भव्य पंडालों और घरों में भगवान गणेश की प्राणप्रतिष्ठा की गयी। शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए प्रतिष्ठापन के समय भक्तों ने जय गणेश..जय गणेश...
3/ 3गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच सोमवार को भव्य पंडालों और घरों में भगवान गणेश की प्राणप्रतिष्ठा की गयी। शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए प्रतिष्ठापन के समय भक्तों ने जय गणेश..जय गणेश...
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादTue, 03 Sep 2019 02:13 AM
ऐप पर पढ़ें

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच सोमवार को भव्य पंडालों और घरों में भगवान गणेश की प्राणप्रतिष्ठा की गयी। इसी के साथ शहर में अनंत चतुर्दशी तक गणेशोत्सव की धूम रहेगी। इस दौरान पंडालों में पूजन-अर्चन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए प्रतिष्ठापन के समय भक्तों ने जय गणेश..जय गणेश जय गणेश देवा की प्रस्तुति की। घोर उमस के बीच पंडालों के अलावा मंदिरों में भक्तों ने दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

गणेशोत्सव के तहत पंडालों को वंदनवार, बहुरंगी पुष्पों और विद्युत झालरों से खूब सजाया गया है। साथ की गणपति प्रतिमा का वस्त्र, आभूषण और बहुरंगी पुष्पों से भव्य शृंगार किया गया। प्रतिमा की शोभा को बढ़ाने के लिए पंडालों में जगह-जगह मल्टी लाइट भी लगायी गयी है। बैरहना, अलोपीबाग, राजापुर, कर्नलगंज, तेलियरगंज, टैगोर टाउन, कीडगंज, दारागंज, अल्लापुर, सिविल लाइंस, शिवकुटी, हिम्मतगंज, खुल्दाबाद, राजरूपपुर समेत अनेक स्थानों पर बने पंडाल गणपति आरती-पूजन के दौरान जयकार से गूंजते रहे। पंडालों में देर रात भक्तों ने दर्शन पूजन किया।

अलोपीबाग में पर्यावरण संरक्षण का संदेश

महाराष्ट्र लोकसेवा मंडल अलोपीबाग की ओर से गणपति की प्रतिष्ठापना की गयी। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सिद्धार्थ सिंह ने विधिविधान से आरती पूजन किया। साथ ही मोदक का भोग लगाया गया। पूजा स्थल को पॉलिथीन मुक्त बनाया गया है। साथ ही ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगायी गयी है। ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रतिभा अटाले, सचिव सतीश पुराणिक, यशवंत कोटेकर, विवेक पुराणिक, राजेन्द्र गोखले, महेन्द्र कुमार, उदय सिंह, विकास केलकर मौजूद रहे।

हरियाली के बीच बिराजे बैरहना के राजा

सार्वजनिक गणेश महोत्सव समिति पुराना बैरहना की ओर से गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा स्थापित की गयी। आचार्य महेन्द्र प्रसाद मिश्र के सानिध्य में आरती पूजन करके लड्डू का भोग लगाया गया। पंडाल को पर्यावरण सरंक्षण थीम पर तैयार किया गया है। यहां पर गणेश हाथी के दांत पर विराजमान हैं। संयोजक आशीष पांडेय के अनुसार पांच दिवसीय उत्सव में भक्तों को प्रसाद स्वरूप पौधे वितरित किए जाएंगे। प्रदीप पांडेय, राहुल, प्रशांत, कैलाश पांडेय, सुमित मिश्र, पवन मौजूद रहे।

गणपति का पीला मोदक से लगा भोग

कृष्णा नगर कीडगंज में प्राण प्रतिष्ठा के साथ 11 दिवसीय सिद्धि विनायक गणपति महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आरती पूजन के साथ पहले दिन पीला मोदक से भोग लगाया गया। सरंक्षक समाजसेवी नागेन्द्र सिंह, पंकज जायसवाल, मुकेश जायसवाल, सतीश कुमार मौजूद रहे। सिविल लाइंस स्थित होटल टेप्सो में स्थापित गजानन का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दुग्धाभिषेक किया गया। साथ ही 108 मोदक से भोग लगाया गया। इस मौके पर रवि कपूर, डॉ. बीके सिंह, आकांक्षा, डॉ. विभा मिश्रा, कीर्ति कपूर, फूलचंद्र दुबे मौजूद रहे।

एनसीजेडसीसी में योग प्रशिक्षुकों ने किया पूजन

एनसीजेडसीसी में योग प्रशिक्षुओं की ओर से निर्मित गणेश प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। इस अवसर पर केंद्र निदेशक इंद्रजीत ग्रोवर और योग प्रशिक्षिका डॉ. दीप्ति योगेश्वर के सानिध्य में गणपति पूजन और भव्य आरती की गयी। योगिता शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, केएस लाल, अल्पना, रजनी, मधुबाला, देवशीष चटर्जी मौजूद रहीं। नवयुवक संघ गणेश पूजा कमेटी सिविल लाइंस बस अड्डा की ओर से सजे पंडाल में गणेश प्रतिमा स्थापित कर आरती पूजन किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें