ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशइंस्टीट्यूट संचालक को बदनाम करने वाले पर फर्जीवाड़े का केस

इंस्टीट्यूट संचालक को बदनाम करने वाले पर फर्जीवाड़े का केस

सिविल लाइंस स्थित एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के संचालक पर देश विरोध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाने वाला खुद ही फर्जीवाड़ा कर रहा था। सीओ सिविल लाइंस की जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ और ...

इंस्टीट्यूट संचालक को बदनाम करने वाले पर फर्जीवाड़े का केस
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादWed, 13 Sep 2017 11:18 AM
ऐप पर पढ़ें

सिविल लाइंस स्थित एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के संचालक पर देश विरोध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाने वाला खुद ही फर्जीवाड़ा कर रहा था। सीओ सिविल लाइंस की जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ और मंगलवार को इंस्टीट्यूट संचालक ने उसके खिलाफ फर्जीवाड़ा करने का मुकदमा दर्ज कराया। इंस्टीट्यूट संचालक आफताब अहमद ने बताया कि सिविल लाइंस निवासी अमित अग्रवाल ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की थी। एक अंग्रेजी दैनिक के नाम का लेटर पैड बनवाकर संगीन आरोप लगाते हुए सीएम, पीएम और राष्ट्रपति को पत्र भेजा था। यह भी आरोप लगाया कि वह देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है। अमित ने आत्मदाह की धमकी भी दी थी। शिकायत पत्र के आधार पर पुलिस ने जांच की। जांच में पता चला कि अमित किसी अखबार का संवाददाता नहीं है। उसने फर्जी लेटरपैड का इस्तेमाल किया है। इसके बाद पीड़ित आफताब ने सीएम से मदद की गुहार लगाई। छानबीन के बाद मंगलवार को सिविल लाइंस थाने में अमित कुमार अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें