ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसिविल लाइंस में भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग

सिविल लाइंस में भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग

सिविल लाइंस में ताशकंद मार्ग पर मंगलवार शाम को कार से युवकों ने युवा भाजपा नेता पर फायरिंग करके सनसनी फैला...

सिविल लाइंस में भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादWed, 29 Aug 2018 02:02 PM
ऐप पर पढ़ें

सिविल लाइंस में ताशकंद मार्ग पर मंगलवार शाम को कार से युवकों ने युवा भाजपा नेता पर फायरिंग करके सनसनी फैला दी। ताबड़तोड़ गोली चलने से लोग दहशत में आ गए। दुकानें बंद करके भागने लगे। भाजपा नेता के साथियों ने विरोध में हमलावरों पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद हमलावर गाड़ी छोड़ कर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल पर पांच खोखे मिले। एसपी सिटी ने पूछताछ के बाद भाजपा नेता की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी को भी खंगाला और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

बलिया निवासी अमरजीत सिंह मनु भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े हैं। वह अशोक नगर में रहते हैं। मंगलवार शाम को वह अपने साथी मानवेंद्र व अन्य युवकों के साथ ताशकंद मार्ग स्थित पप्पू कॉफी की दुकान पर कॉफी पी रहे थे। आरोप है कि कुछ ही देर में वहां पर लाल कार से गद्दोपुर, फाफामऊ निवासी तारीक अपने साथियों के साथ पहुंचा। उसके पीछे भी तीन कार से बाहरी लोग थे। उन्हें देखते ही लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। लगातार गोलियां चलने से उनके होश उड़ गए। दुकान के पीछे भागकर अपनी जान बचाई। फायरिंग से दुकानदार दुकान बंद करके भाग निकले।

इस दौरान कुछ लोगों ने हमलावारों पर पथराव शुरू कर दिया। इससे आरोपी कार से निकल कर पैदल भाग निकले। 100 नंबर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। उस वक्त घटनास्थल पर कोई नहीं मिला। कार क्षतिग्रस्त खड़ी थी। उसके शीशे टूटे थे। घटना स्थल पर सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज प्रवीण सिंह को पांच खोखे मिले। थोड़ी देर बाद भाजपा नेता अमरजीत सिंह सिविल लाइंस थाने पहुंचे और तारीक और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव को भाजपा नेता ने बताया कि कटरा स्थित एक रेस्टोरेंट को खाली कराना चाह रहा था। विरोध करने पर उन्हें कॉल करके धमकी दी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें