ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशफौजी ने नार्थईस्ट एक्सप्रेस में महिला से की छेड़छाड़

फौजी ने नार्थईस्ट एक्सप्रेस में महिला से की छेड़छाड़

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के एसी कोच में सोमवार दोपहर एक फौजी ने महिला यात्री से छेड़खानी की। महिला ने विरोध किया तो फौजी मारपीट पर उतारू हो गया। शराब के नशे में धुत फौजी ने ट्रेन में सफर कर रहे दूसरे...

फौजी ने नार्थईस्ट एक्सप्रेस में महिला से की छेड़छाड़
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादTue, 27 Mar 2018 01:54 AM
ऐप पर पढ़ें

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के एसी कोच में सोमवार दोपहर एक फौजी ने महिला यात्री से छेड़खानी की। महिला ने विरोध किया तो फौजी मारपीट पर उतारू हो गया। शराब के नशे में धुत फौजी ने ट्रेन में सफर कर रहे दूसरे लोगों से भी मारपीट की। ट्रेन इलाहाबाद जंक्शन पहुंची तो जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गुवाहाटी में रह रही रीवा की एक महिला अपने रिश्तेदार के साथ नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के बी-3 कोच में सफर कर रही थी। इसी कोच में महाराष्ट्र के जलगांव पाहुर का रहने वाला पाटिल हरीश देवीदार भी सफर कर रहा था। वह सोलमार कैंट में पारा कमांडो की 409 यूनिट के वर्कशॉप में तैनात है। छुट्टी पर वह घर जा रहा था। ट्रेन मिर्जापुर के पास पहुंची तो शराब के नशे में धुत हरीश ने महिला से छेड़खानी कर दी। महिला ने विरोध किया तो उसने उससे मारपीट की। इस पर महिला ने शोर मचाया तो यात्री जुट गए। ट्रेन में सवार दूसरे फौजी भी आ गए।

शराबी फौजी विरोध करने वालों से मारपीट पर उतारू हो गया। पूरे कोच में वह हंगामा काटने लगा। एक फौजी ने किसी तरह उसे दबोच कर काबू में किया। इसके बाद रेलवे कंट्रोल को सूचना दी गई। गाड़ी इलाहाबाद जंक्शन पर पहुंची तो जीआरपी ने फौजी को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने उसके खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, धमकी, गाली-गलौज आदि धाराओं में केस दर्ज कराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें