ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशVIDEO: काबीना मंत्री ने किया शरणालय व बाल सुधार गृह का निरीक्षण

VIDEO: काबीना मंत्री ने किया शरणालय व बाल सुधार गृह का निरीक्षण

महिला शरणालय की महिलाओं को उनके परिवार से मिलाने के लिए काउंसिलिंग कराई जाएगी। बाल सम्प्रेक्षण गृह के बच्चों को खेलकूद की सामग्री के साथ लाइब्रेरी की व्यवस्था एनजीओ के माध्यम से कराई जाएगी। प्रदेश की...

VIDEO: काबीना मंत्री ने किया शरणालय व बाल सुधार गृह का निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादThu, 15 Jun 2017 10:01 PM
ऐप पर पढ़ें

महिला शरणालय की महिलाओं को उनके परिवार से मिलाने के लिए काउंसिलिंग कराई जाएगी। बाल सम्प्रेक्षण गृह के बच्चों को खेलकूद की सामग्री के साथ लाइब्रेरी की व्यवस्था एनजीओ के माध्यम से कराई जाएगी। प्रदेश की महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री रीता बहगुणा जोशी ने खुल्दाबाद स्थित महिला शरणालय, बाल सुधार गृह एवं राजकीय बालिका गृह के निरीक्षण के दौरान यह आश्वासन दिया। पहले उन्होंने राजकीय बालिका गृह का जायजा लिया। कई जगह गंदगी भी दिखी। उन्होंने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया। इसके बाद महिणा शरणाय पहुंची।

महिलाओं व बालिकाओं से उनकी समस्याओं को सुना। काबीना मंत्री ने कहा कि सभी महिलाओं व बालिकाओं की काउंसिलिंग कराकर उनके परिजनों से मिलाने का प्रयास किया जाए। इसके लिए बेहतर काउंसलर की व्यवस्था कराई जाएगी। हर महिला की केस हिस्ट्री तैयार करने का निर्देश उन्होंने अधीक्षक को दिया। इसके साथ उन्होंने कूलर लगवाने के साथ स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। बाल सम्प्रेक्षण गृह पहुंची तो वहां सुधार के लिए रखे गए बच्चों ने कहा कि खेलकूद की व्यवस्था नहीं हैं। मंत्री ने कहा कि बच्चों के लिए खेलकूद की सामग्री, कूलर व किताबों का इंतजाम स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से कराया जाएगा। इस दौरान अभिषेक शुक्ल, मानस शर्मा, विजय मिश्र व गौरव त्रिपाठी सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें