ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशतेल मूल्य वृद्धि के खिलाफ गरजे कांग्रेसी

तेल मूल्य वृद्धि के खिलाफ गरजे कांग्रेसी

पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिला और शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान तेल मूल्य वृद्धि के लिए केंद्र सरकार को...

तेल मूल्य वृद्धि के खिलाफ गरजे कांग्रेसी
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादFri, 25 May 2018 02:43 AM
ऐप पर पढ़ें

पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिला और शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान तेल मूल्य वृद्धि के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदारा ठहराया।

प्रदर्शन स्थल पर सभा में वक्ताओं ने 10 दिन में पेट्रोल के दाम 2.94 रुपये तथा डीजल का रेट 2.56 रुपये बढ़ने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि पिछले चार साल में 20 रुपये तक पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। पार्टी प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय ने केंद्र सरकार पर चार साल में तेल पर वैट लगाकर नौ लाख 95 हजार करोड़ कमाई का आरोप लगाया।

कई वक्ताओं पेट्रोल और डीजल जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की। इससे तेल सस्ता होगा। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय मोहन सिंह को सौंपा। केद्र व प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर प्रदर्शन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल नहीं हुए। कई वरिष्ठ नेता प्रदर्शन समाप्त होने से कुछ देर पहले पहुंचे।

प्रदर्शन में चौधरी जितेंद्रनाथ सिंह, फुजैल हाशमी, तस्लीमउद्दीन, मुकुंद तिवारी, संजय तिवारी, डॉ सत्या पांडेय, सपना सिंह, संतोष मिश्र, हसीब अहमद, हरिकेश त्रिपाठी, परवेज सिद्दीकी, चमन रावत, सपना सिंह, शादाब अहमद, इशरत अली चांद, आसमा आलम, अजय श्रीवास्तव, लालबाबू साहू, दीपचंद्र शर्मा, अनुभव सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें