ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबलुआघाट बारादरी पर चलाया सफाई अभियान

बलुआघाट बारादरी पर चलाया सफाई अभियान

नमामि गंगे के तहत रविवार को गंगा विचार मंच के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कार्तिक माह में बरुआ बाबा महादेव मंदिर व बलुआघाट स्थित बारादरी घाट पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान तीर्थयात्रियों, पुरोहितों व...

बलुआघाट बारादरी पर चलाया सफाई अभियान
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादMon, 21 Oct 2019 02:22 AM
ऐप पर पढ़ें

नमामि गंगे के तहत रविवार को गंगा विचार मंच के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कार्तिक माह में बरुआ बाबा महादेव मंदिर व बलुआघाट स्थित बारादरी घाट पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान तीर्थयात्रियों, पुरोहितों व श्रद्धालुओं को पालीथीन मुक्त स्वच्छता अभियान की बारीकियों को समझाते हुए जागरूक किया गया।

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित राज्य महिला आयोग की सदस्य अनामिका चौधरी ने यमुना भक्तों, पुजारियों का आह्वान किया कि घाट को स्वच्छ बनाने में अपना दायित्व निभाएं। उन्होंने बताया कि यमुना का बहुत बड़ा महत्व कार्तिक मास में होता है। यमुना हमारी पहचान, संस्कृति एवं धरोहर है, हम सभी मिलकर इसे साफ़ रखें। कंचन चंद्रा, मीना, मृणाली, नीलम ने मन्दिर व यमुना तट पर प्रत्येक स्नानार्थियों से यमुना में बासी फूल, मूर्तियां व कचरा यमुना में न डालने के लिए जागरूक किया। सोमनाथ, सजल, चंदन, अन्नू ने बताया कि स्वच्छ प्रयागराज के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है। मुख्य अतिथि ने सभी तीर्थयात्रियों को कपड़े का थैला वितरित कर पालीथीन मुक्त यमुना तट के लिए संकल्प दिलाया।

अभियान में कैप्टन सुनील निषाद, राकेश शर्मा, शरद श्रीवास्तव, आनंद तिवारी, यथार्थ, सोमनाथ मिश्रा, सजल अग्रवाल, नीलम शुक्ला, मंदाकिनी मिश्रा, राकेश मिश्रा, रूशाली मिश्रा, दादा, नेहा केशरी, विजय केशरी, कंचन चंद्रा, मीना निषाद, रिंकी सोनकर, दिनेश श्रीवास्तव, चंदन निषाद, सुशील निषाद, अन्नू निषाद, शनि निषाद, पंकज निषाद, राहुल मिश्रा, प्रदीप साहू, अभिषेक, अमन कुमार, कमल वर्मा, राजेश निषाद आदि के साथ क्षेत्रीय लोग शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें