ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमाघ मेला में चलो मन गंगा यमुना तीर का आगाज

माघ मेला में चलो मन गंगा यमुना तीर का आगाज

संगम की रेती पर मंगलवार को एनसीजेडसीसी की ओर दस दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम चलो मन गंगा यमुना तीर का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र और केंद्र निदेशक इंद्रजीत ग्रोवर ने दीप जलाकर...

माघ मेला में चलो मन गंगा यमुना तीर का आगाज
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादWed, 22 Jan 2020 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

संगम की रेती पर मंगलवार को एनसीजेडसीसी की ओर दस दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम चलो मन गंगा यमुना तीर का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र और केंद्र निदेशक इंद्रजीत ग्रोवर ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। एक भारत, श्रेष्ठ भारत की थीम पर केंद्रित कार्यक्रम में पहले दिन गीत, नृत्य और वादन का संगम रहा। शुरुआत वाराणसी के मोहन लाल त्यागी के शहनाई वादन से हुई।

हरियाणा के वेद प्रकाश और साथियों ने वनचारी लोकनृत्य और जनजातीय नृत्य छऊ, संबलपुरी व ओडिसी शास्त्रीय नृत्य की मोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मुग्ध कर दिया। रीतिका मंडल के निर्देशन में कलाकारों ने जनजातीय लोकनृत्य की मोहक प्रस्तुति की। इस मौके पर कलाकारों ने दोआबा क्षेत्र का पारंपरिक नृत्य ढेढ़िया, स्वीटी सरकार और दल ने बिहू नृत्य, कश्मीर के इफरा खान और दल ने कश्मीरी लोकनृत्य की प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। मध्य प्रदेश के अरविंद यादव और साथियों ने बधाई गीत, मथुरा के राजेश शर्मा की ओर से ब्रज गीत और नत्थी लाल नौटियाल और दल ने उत्तराखंड का लोकनृत्य थड्या चैफला प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। संचालन विवेक रंजन सिंह ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ लोगों ने देर रात तक केंद्र के शिल्प मेले में खरीदारी व विविध व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें