ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभाजपा नेता ने महिला से मांगी दो लाख की रंगदारी

भाजपा नेता ने महिला से मांगी दो लाख की रंगदारी

एक दबंग भाजपा नेता ने एक महिला से दो लाख की रंगदारी मांगी है। आरोप है कि नेता ने महिला के मकान के कागजात रख लिए और उसे वापस करने के एवज में रंगदारी मांगी। महिला ने पुलिस से शिकायत की तो जान से मारने...

भाजपा नेता ने महिला से मांगी दो लाख की रंगदारी
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादMon, 10 Dec 2018 01:41 PM
ऐप पर पढ़ें

एक दबंग भाजपा नेता ने एक महिला से दो लाख की रंगदारी मांगी है। आरोप है कि नेता ने महिला के मकान के कागजात रख लिए और उसे वापस करने के एवज में रंगदारी मांगी। महिला ने पुलिस से शिकायत की तो जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर नैनी पुलिस ने आरोपी नेता के खिलाफ रविवार को एफआईआर दर्ज किया।

नैनी स्थित चकदोंदी प्रयागपुरम निवासी ननकूलाल गौड़ की पत्नी रामरति गौड़ ने बताया कि पड़ोस में भाजपा के एक नेता राजन शुक्ला रहते हैं। श्यामलालपुर गांव में रह रहे उसके जीजा भगौती प्रसाद गौड़ राजगीर है। कभी वह भाजपा नेता के यहां काम करते थे। उसी दौरान उसने नगर निगम में नाम चढ़वाने के लिए उसने राजन शुक्ला को अपने मकान का कागज दे दिया। कई दिन बीत गए पर राजन ने कागजात वापस नहीं किए और वापस करने के एवज में दो लाख रुपये की मांग करने लगा। कुछ दिनों पूर्व नैनी थाने में शिकायत करने पर उसने कागजात वापस करने की हामी भरी पर बाद में मुकर गया। महिला का आरोप है कि अब राजन शुक्ला धमकी दे रहा है कि उसके पास लाइसेंसी बंदूक है। कागजात लेने के लिए दो लाख दो नहीं तो पूरे परिवार को मार डालेगा। नैनी पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता राजन शुक्ला पूर्व में सभासदी का चुनाव भी लड़ चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें