ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभाजपा कैम्प में छाया विजयी उत्साह

भाजपा कैम्प में छाया विजयी उत्साह

मतगणना में दोपहर करीब ढाई बजे पूरी तस्वीर लगभग साफ हो गई है। भाजपा के दोनों प्रत्याशियों की लगभग तय मानी जा रही है। इससे उनके समर्थक कैम्प में गाजे-बाजे के साथ जुटने लगे हैं। उत्साह और उमंग में लोग...

भाजपा कैम्प में छाया विजयी उत्साह
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादThu, 23 May 2019 02:24 PM
ऐप पर पढ़ें

मतगणना में दोपहर करीब ढाई बजे पूरी तस्वीर लगभग साफ हो गई है। भाजपा के दोनों प्रत्याशियों की लगभग तय मानी जा रही है। इससे उनके समर्थक कैम्प में गाजे-बाजे के साथ जुटने लगे हैं। उत्साह और उमंग में लोग डीजे की धुन पर नाच रहे हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं अबीर-गुलाल लगाकर नाच रही हैं। मिठाइया बंट रही हैं। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी, पूर्व विधायक दीपक पटेल लोगों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। फूल-माला आने लगा है। गले में भगवा अंगौछा डाले सैकड़ों कार्यकर्ता कैम्प में हर-हर मोदी, घर-घर मोदी, जय श्री राम....भारत माता की जय...का नारा बुलंद कर रहे हैं।

वहीं गठबंधन के कैम्प ने उदासी का माहौल है। पार्टी के खराब प्रदर्शन औऱ थकान के कारण कई कार्यकर्ता पार्क में पेड़ के नीचे सो गए हैं। कुछ नेता प्रयागराज को छोड़कर बाकी जगह के चुनाव परिणाम की चर्चा करने में जुटे हैं। कांग्रेस के कैम्प में सुबह से कोई आया। केवल कुर्सी-टेंट वाले दो लोग सो रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें