ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसावन के दूसरे सोमवार को धूमधाम से पूजे गए भोलेनाथ

सावन के दूसरे सोमवार को धूमधाम से पूजे गए भोलेनाथ

सावन के दूसरे सोमवार को शहर के देवालयों में भोलेनाथ के पूजन की धूम रही। बच्चे, बड़े, महिलाएं सुबह से मंदिरों में कतार लगाकर दर्शन की प्रतीक्षा करते रहे। शिवालयों से घंटों के स्वर गूंजते रहे, शंखध्वनि...

सावन के दूसरे सोमवार को धूमधाम से पूजे गए भोलेनाथ
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादMon, 06 Aug 2018 12:55 PM
ऐप पर पढ़ें

सावन के दूसरे सोमवार को शहर के देवालयों में भोलेनाथ के पूजन की धूम रही। बच्चे, बड़े, महिलाएं सुबह से मंदिरों में कतार लगाकर दर्शन की प्रतीक्षा करते रहे। शिवालयों से घंटों के स्वर गूंजते रहे, शंखध्वनि होती रही और बोल बम के जयकारे लगते रहे। गंगा तट से शिवालय तक का रास्ता भोले के भक्तों और केसरिया बाना धारण किए कांवरियों से भरा रहा।

सावन का दूसरे सोमवार पर शिवालयों में भक्तों की भीड़ अधिक जुटी। पंचक समाप्त होने के कारण भी कांवरियों का जत्था भी निकलता रहा। गंगा तट खासकर दशाश्वमेध घाट पर स्नान करने के बाद जल लेकर बोल बम करते हुए कांवरिया शिवधाम के लिए निकले। भीड़ को देखते हुए शहर के सभी मंदिरों में पूजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। बहुत सारे लोगों ने रुद्राभिषेक और महामृत्यंजय मंत्र का जाप करवाया। मनकामेश्वर मंदिर, हाटकेश्वर मंदिर, पड़िला महादेव मंदिर, तक्षकेश्वर मंदिर आदि मंदिरों में भक्त उमड़ पड़े। शिवलिंग पर जलाभिषेक और दूग्धाभिषेक कर भक्तों ने फूल, बेलपत्र, धतूर, भांग की पत्तियां चढ़ाईं। साथ ही चंदन और भस्म का लेपन किया। बीच-बीच में महादेव की जयकारे लगाते रहे। भीड़ को देखते हुए सभी प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें