ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशश्रद्धा, उल्लास से मनाई गयी भैरव अष्टमी

श्रद्धा, उल्लास से मनाई गयी भैरव अष्टमी

शहर के विभिन्न मंदिरों में मंगलवार को भैरव अष्टमी श्रद्धा, उल्लास से मनाई...

श्रद्धा, उल्लास से मनाई गयी भैरव अष्टमी
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादWed, 20 Nov 2019 01:21 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के विभिन्न मंदिरों में मंगलवार को भैरव अष्टमी श्रद्धा, उल्लास से मनाई गयी। इस मौके पर शनि और शिव मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन किया गया। मंदिरों में सुबह से भक्तों की कतार लगी रही। इस दौरान मंदिरों को बहुरंगी पुष्पों और गुब्बारों से सजाया गया। शिव आरोग्य मंदिर कल्याणी देवी में काल भैरव का प्रकाट्य उत्सव श्रद्धा, उल्लास से मनाया गया। पं. मुकेश कुमार पाठक के आचार्यत्व में विधिविधान से बाबा भैरव का पूजन किया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने भैरव बाबा का दर्शन-पूजन कर आशीष प्राप्त किया। इस मौके पर पं. धर्मेन्द्र कुमार पाठक, अविरल पाठक, रूपेश, प्रतीक, आनंद सिंह, लल्लू लाल गुप्त ‘सौरभ, धमेन्द्र कुमार ‘भैयाजी, रामचंद्र पटेल, राजीव गुप्त, गोपाल चौरसिया मौजूद रहे।

श्री चंद्रनाथ भैरवनाथ पीठ बलुआघाट स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में भैरव अष्टमी श्रद्धापूर्वक मनाई गयी। मंदिर के पुजारी पं. शिव शंकर ब्रह्मचारी, पं. दिवाकर मिश्र और शैलेष ब्रह्मचारी के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ षोडषोपचार पूजन किया गया। भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ किया और संगीतमय भजन की प्रस्तुति की। मुख्य अतिथि सच्चा बाबा आश्रम के स्वामी गोपाल जी महाराज, पूर्व कमिश्नर शैलेष बिहारी मिश्र ने विधि-विधान से आरती पूजन किया। इस मौके पर हुए भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शनि मंदिर बैरहना में भक्तों ने पूजन-अर्चन किया।

कटघर स्थित समिया देवी मंदिर में भैरव अष्टमी धूमधाम से मनाई गयी। भक्तों ने भगवान भैरव को दर्शन-पूजन किया। योगी सत्यम महाराज के आचार्यत्व में आरती पूजन किया गया। इस मौके पर पवन श्रीवास्तव, विनोद सोनकर, सत्या जायसवाल, विष्णु पांडेय, विशाल अग्रहरि, गोपाल केसरवानी, अनीता केसरवानी, रेनू, सचिन मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें