ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशश्रद्धा, उल्लास से संधि पूजन कर मां से मांगा आशीष

श्रद्धा, उल्लास से संधि पूजन कर मां से मांगा आशीष

‘ओम जयति, मंगला, काली, भद्रकाली, कपालिनी। दुर्गा, शिवा, क्षमा, धात्री, स्वाहा, स्वधा नमोस्तुते... मंत्रोच्चारण रविवार को महाष्टमी पर पूजा पंडालों में गूंजते रहे। शारदीय नवरात्र के विशेष पूजन अवसर पर...

1/ 5‘ओम जयति, मंगला, काली, भद्रकाली, कपालिनी। दुर्गा, शिवा, क्षमा, धात्री, स्वाहा, स्वधा नमोस्तुते... मंत्रोच्चारण रविवार को महाष्टमी पर पूजा पंडालों में गूंजते रहे। शारदीय नवरात्र के विशेष पूजन अवसर पर...
‘ओम जयति, मंगला, काली, भद्रकाली, कपालिनी। दुर्गा, शिवा, क्षमा, धात्री, स्वाहा, स्वधा नमोस्तुते... मंत्रोच्चारण रविवार को महाष्टमी पर पूजा पंडालों में गूंजते रहे। शारदीय नवरात्र के विशेष पूजन अवसर पर...
2/ 5‘ओम जयति, मंगला, काली, भद्रकाली, कपालिनी। दुर्गा, शिवा, क्षमा, धात्री, स्वाहा, स्वधा नमोस्तुते... मंत्रोच्चारण रविवार को महाष्टमी पर पूजा पंडालों में गूंजते रहे। शारदीय नवरात्र के विशेष पूजन अवसर पर...
‘ओम जयति, मंगला, काली, भद्रकाली, कपालिनी। दुर्गा, शिवा, क्षमा, धात्री, स्वाहा, स्वधा नमोस्तुते... मंत्रोच्चारण रविवार को महाष्टमी पर पूजा पंडालों में गूंजते रहे। शारदीय नवरात्र के विशेष पूजन अवसर पर...
3/ 5‘ओम जयति, मंगला, काली, भद्रकाली, कपालिनी। दुर्गा, शिवा, क्षमा, धात्री, स्वाहा, स्वधा नमोस्तुते... मंत्रोच्चारण रविवार को महाष्टमी पर पूजा पंडालों में गूंजते रहे। शारदीय नवरात्र के विशेष पूजन अवसर पर...
‘ओम जयति, मंगला, काली, भद्रकाली, कपालिनी। दुर्गा, शिवा, क्षमा, धात्री, स्वाहा, स्वधा नमोस्तुते... मंत्रोच्चारण रविवार को महाष्टमी पर पूजा पंडालों में गूंजते रहे। शारदीय नवरात्र के विशेष पूजन अवसर पर...
4/ 5‘ओम जयति, मंगला, काली, भद्रकाली, कपालिनी। दुर्गा, शिवा, क्षमा, धात्री, स्वाहा, स्वधा नमोस्तुते... मंत्रोच्चारण रविवार को महाष्टमी पर पूजा पंडालों में गूंजते रहे। शारदीय नवरात्र के विशेष पूजन अवसर पर...
‘ओम जयति, मंगला, काली, भद्रकाली, कपालिनी। दुर्गा, शिवा, क्षमा, धात्री, स्वाहा, स्वधा नमोस्तुते... मंत्रोच्चारण रविवार को महाष्टमी पर पूजा पंडालों में गूंजते रहे। शारदीय नवरात्र के विशेष पूजन अवसर पर...
5/ 5‘ओम जयति, मंगला, काली, भद्रकाली, कपालिनी। दुर्गा, शिवा, क्षमा, धात्री, स्वाहा, स्वधा नमोस्तुते... मंत्रोच्चारण रविवार को महाष्टमी पर पूजा पंडालों में गूंजते रहे। शारदीय नवरात्र के विशेष पूजन अवसर पर...
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादSun, 06 Oct 2019 10:44 PM
ऐप पर पढ़ें

‘ओम जयति, मंगला, काली, भद्रकाली, कपालिनी। दुर्गा, शिवा, क्षमा, धात्री, स्वाहा, स्वधा नमोस्तुते... मंत्रोच्चारण रविवार को महाष्टमी पर पूजा पंडालों में गूंजते रहे। शारदीय नवरात्र के विशेष पूजन अवसर पर शहर की सभी बारवारियों की ओर से पारंपरिक संधि पूजन किया गया। दोपहर 1:47 बजे से पहले पंडालों में वैदिक आचार्यों के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ संधि पूजन कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। शंख ध्वनि और बंग्ला वाद्य यंत्र कीउलू व ढाक ध्वनि के साथ देवी की आराधना की गई। तीन बार मंत्रोच्चारण के साथ पुष्प अर्पितकर मां से शांति-सुख और शक्ति की कामना की गई। साथ ही दरबार में 108 दीप प्रज्ज्वलित कर मां का आवाहन किया गया।

दरभंगा, बाई का बाग, सिटी बारवारी, कर्नलंगज, शाहगंज, कटरा, कटघर, टैगोरटाउन, नेता नगर, लूकरगंज, अशोक नगर, सूबेदारगंज समेत सभी बारवारियों की ओर से दोपहर में व्रती महिलाएं पारंपरिक पूजन के लिए जुटीं। पूजन-अर्चन के साथ मां को सुहाग और शृंगार की वस्तुएं और पुष्प अर्पित किया। साथ ही फल, मिष्ठान और खिचड़ी का भोग लगाया गया। भक्तों को मां का प्रसाद वितरित किया गया। शाम को महाआरती के बाद उल्लास के साथ दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा।

भगवान राम ने किया था संधि पूजन

शंकर चटर्जी ने बताया कि बंग्ला समाज में संधि पूजन की विशिष्ट परंपरा है। यह पूजन अष्टमी और नवमी तिथि के मिलन काल को माना जाता है। इसी संक्रमण काल में भगवान राम ने रावण को पराजित करने के लिए संधि पूजन कर शक्ति की उपासना की थी। क्योंकि रावण प्रतापी ब्राह्मण था। देवी के आवाहन के बिना विजय संभव नहीं थी। साथ ही मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था।

कालीबाड़ी में हुआ संधिपूजन

शहर की कालीबाड़ी में पारंपरिक रूप से संधि पूजन किया गया। इलाहाबाद काली बाड़ी मेंटेंनस समिति के सदस्य गौतम बनर्जी के सानिध्य में पूजन संपन्न हुआ। पं. भद्राक्षी ने मंत्रोच्चार के साथ आरती पूजन कराया। शाहगंज बारवारी के अधिवक्ता उत्तम कुमार बनर्जी ने बताया कि प्रभु राम ने देवी दुर्गा का आवाहन कर लंका पर विजय प्राप्त की थी। उपाध्यक्ष सोमनाथ बनर्जी, पल्लव बनर्जी, मीता सेन, शुक्ला मित्रा, छाया चक्रवर्ती, रूमकी बनर्जी, स़ुदीपा मित्रा, झूमा बोस, स्वीटी घोष आदि मौजूद रहे। कर्नलगंज कालीबाड़ी में विधिविधान से पूजन कर 108 दीप जलाया गया।

कटरा बारवारी में महाभंडारा का अयोजन

कटरा बारवारी की ओर से स्टेनली रोड पर सजे पंडाल में श्रद्धा, उल्लास छाया रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा और चंदनपुर की भव्य दूधिया रोशनी का आनंद उठाया। बारवारी के शताब्दी वर्ष पर सामाजिक सरोकार के तहत विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर कमेटी की और से 20 हजार भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

अश्विनी चतुर्वेदी को दी श्रद्धांजलि

कटरा बारवारी की ओर से जिस सारस्वत पैलेस में दुर्गा पूजा का आयोजन था, उसके मालिक व प्रतिष्ठित व्यवसायी अश्विनी चतुर्वेदी (43) का रविवार को असामयिक निधन हो गया। वे कई दिनों से बीमार थे और शहर के एक अस्तपाल में इलाज चल रहा। उनके निधन की जानकारी होते ही कमेटी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए। कमेटी ने शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तरुण बनर्जी, श्रीमंतो बनर्जी समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें