ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशनए यमुना पुल से एक और युवक ने लगाई छलांग

नए यमुना पुल से एक और युवक ने लगाई छलांग

पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के उदासीन रवैये के चलते नया यमुना पुल धीरे-धीरे सुसाइड प्वांइट बनता जा रहा है। सोमवार दोपहर भी एक युवक ने पुल से छलांग लगा...

नए यमुना पुल से एक और युवक ने लगाई छलांग
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादTue, 13 Aug 2019 01:03 AM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के उदासीन रवैये के चलते नया यमुना पुल धीरे-धीरे सुसाइड प्वांइट बनता जा रहा है। सोमवार दोपहर भी एक युवक ने पुल से छलांग लगा दी। युवक के कूदने की सूचना पर नैनी पुलिस हरकत में आई और गोताखोरों के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। मौके पर मिली बाइक में मौजूद कागजात से पता चला कि कूदने वाला युवक खलासी लाइन, कीडगंज का मुन्ना मुस्लिम उर्फ इमरान है। शाम को औद्योगिक क्षेत्र में मल्लाहों ने युवक को सुरक्षित बचा लिया।

सोमवार दोपहर करीब एक बजे नैनी पुलिस को सूचना मिली कि नए यमुना पुल के पिलर नंबर 19 से एक युवक नदी में कूद गया है। नैनी पुलिस पुल पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। चौकी इंचार्ज यमुना में जल पुलिस की मदद से युवक की तलाश में जुट गए। जल पुलिस के गोताखोर निरंजन ने बताया कि यमुना का बहाव बहुत तेज था जिसकी वजह से ज्यादा देर तक सर्च ऑपरेशन नहीं चल सका। काफी प्रयास के बाद भी युवक का पता नहीं चला।

वहीं चर्चा रही कि शहर का एक युवक अपने साथियों के साथ नैनी की तरफ नए यमुना पुल पर पहुंचा था। इस दौरान अचानक युवक ने पुल से छलांग लगा दी। उसके साथियों ने बचाने की कोशिश भी की लेकिन वह उसे पकड़ नहीं सके। पुल पर उसकी बाइक मिली थी। गाड़ी के कागजात से पुलिस ने मुन्ना मुस्लिम के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उसके मामा ने बताया कि मुन्ना वेल्डिंग का काम करता है। वहीं शाम साढ़े बजे औद्योगिक क्षेत्र में लवायन गांव के पास गंगा में मल्लाहों ने मुन्ना को डूबने से बचा लिया। एसपी यमुनापार दीपेन्द्र चौधरी ने बताया कि मल्लाहों ने जिस युवक को नदी में डूबने से बचाया वह कोई और नहीं बल्कि पुल से कूदने वाला मुन्ना है। उसे सुरक्षित बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह से तंग आकर मुन्ना ने जान देने की कोशिश की थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें