ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबाढ़ पीड़ितों के लिए देवदूत बने सिविल डिफेंस के स्वयं सेवक

बाढ़ पीड़ितों के लिए देवदूत बने सिविल डिफेंस के स्वयं सेवक

बाढ़ से परेशान लोगों के लिए सिविल डिफेंस के स्वयं सेवक देवदूत बनकर सामने आए। शिविरों में जाकर पानी और बिस्कुट पहुंचाया। खाद्य सामग्री भी...

बाढ़ पीड़ितों के लिए देवदूत बने सिविल डिफेंस के स्वयं सेवक
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादSun, 22 Sep 2019 01:06 AM
ऐप पर पढ़ें

बाढ़ से परेशान लोगों के लिए सिविल डिफेंस के स्वयं सेवक देवदूत बनकर सामने आए। शिविरों में जाकर पानी और बिस्कुट पहुंचाया। खाद्य सामग्री भी बांटी।

चीफ वार्डेन अनिल कुमार गऊघाट ओम नम: शिवाय आश्रम कटघर के आसपास बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव से गए। पीड़ितों को ब्रेड, बिस्कुट, मक्खन बांटा। सुभाष चंद्र, प्रमोद भारतीया ने बेली कॉलोनी व ओम गायत्री नगर के कछारी क्षेत्रों में पानी, बिस्कुट व फल बांटा। बेली कॉलोनी, म्योराबाद में पीड़ित भटक रहे थे। किसी शिविर में जगह नहीं मिली तो उन्हें महबूब अली, सेंट जोजफ गर्ल्स कॉलेज में पहुंचाया। यहां भी जगह नहीं मिली तो सिविल डिफेंस के रवि शंकर द्विवेदी ने डिप्टी कंट्रोलर ओंकार शर्मा को बताया और एसडीएम से बातकर पीड़ितों को रानी रेवती देवी कॉलेज पहुंचाया। एमएल कॉन्वेंट तेलियरगंज में भी पीड़ितों को पहुंचाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें