मौनी अमावस्या पर प्रयाग से चलेंगी 12 स्पेशल ट्रेन
माघ मेला के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए रेलवे ने व्यापक इंतजाम किया है। खास स्नान पर्व पर उत्तर रेलवे 12 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। सभी ट्रेनें प्रयाग स्टेशन से...
माघ मेला के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए रेलवे ने व्यापक इंतजाम किया है। खास स्नान पर्व पर उत्तर रेलवे 12 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।
सभी ट्रेनें प्रयाग स्टेशन से चलेंगी। स्नान पर्व के दिन आठ और दूसरे दिन चार स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी है। स्नान पर्व के दिन सबसे अधिक पांच ट्रेन अयोध्या के लिए चलाई जाएंगी। एक-एक ट्रेन क्रमश फैजाबाद, जौनपुर और लखनऊ के लिए चलेंगी।
स्नान पर्व के दूसरे दिन चार ट्रेनें चलेंगी। इसमें दो ट्रेन अयोध्या और एक-एक ट्रेन क्रमश: फैजाबाद और लखनऊ के लिए चलेंगी। प्रयाग के स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि सभी स्पेशल ट्रेनें प्रयाग से चलाई जाएंगी। पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति पर उत्तर रेलवे ने दो-दो ट्रेनें चलाईं थीं।
भीड़ बढ़ी तो बंद होगा प्रयाग घाट
मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर प्रयाग घाट स्टेशन से ट्रेनों का संचालन बंद हो सकता है। जिला प्रशासन ने सभी स्नान पर्वों पर प्रयाग घाट स्टेशन बंद करने को कहा था। भीड़ नहीं होने से दोनो स्नान स्नान पर्व पर ट्रेनों का आवागमन जारी रहा। उत्तर रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि सबसे बड़े स्नान पर्व पर रेल यात्रियों को प्रयाग घाट जाने से रोका जाएगा। खाली ट्रेनें साफ-सफाई के लिए प्रयाग घाट जाएंगी। सभी ट्रेनें प्रयाग से अधिकृत तौर पर चलेंगी। एक अधिकारी के मुताबिक सबसे बड़े स्नान पर्व पर नियमित यात्री ट्रेनों को प्रयाग घाट तक लाने की प्रशासन से मांग करेंगे।