ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशविदेश भेजने के नाम पर 1.85 लाख हड़पा

विदेश भेजने के नाम पर 1.85 लाख हड़पा

कप्तानगंज थाने की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर कई लोगों से एक लाख 85 हजार रुपये हड़प लेने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पर सरायमीर थाने की पुलिस ने भी 55 हजार...

विदेश भेजने के नाम पर 1.85 लाख हड़पा
आजमगढ़। निज संवाददाताThu, 28 Sep 2017 07:21 PM
ऐप पर पढ़ें

कप्तानगंज थाने की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर कई लोगों से एक लाख 85 हजार रुपये हड़प लेने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पर सरायमीर थाने की पुलिस ने भी 55 हजार रुपये लेने पर गलती बीजा देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा कायम किया है।

कप्तानगंज थाने के जमुआ गांव निवासी श्रीकांत उपाध्याय पुत्र भोला उपाध्याय ने कप्तानगंज थाने की पुलिस को दी गई तहरीर में कप्तानगंज थाने के बड़सरा खालसा आइमा गांव निवासी सुफियान व एहसान  पर आरोप लगाया है कि मेरे साथ ही कई लोगों से विदेश भेजने के नाम पर एक लाख 85 हजार रुपये वसूला। आरोपियों ने विदेश न भेज कर पासपोर्ट अपने कब्जे में रख लिया है। इस पर पुलिस ने आरोपी सुफियान व एहसान के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। 

सरायमीर थाने के सुरही बुजुर्ग गांव निवासी अशोक कुमार पुत्र जगरूप 23 अगस्त को खाड़ी देश बाहरैन गया था। बीजा गलत होने पर 14 सितंबर को वापस घर आने पर सरायमीर थाने में धोखाधड़ी का शिकार होने पर तहरीर दी। तहरीर में सिधारी थाना क्षेत्र के मऊ रोड पेट्रोल पंप के पास प्रकाश ट्रेड इंस्टीच्यूट के राजेंद्र चौहान पुत्र अज्ञात पर आरोप लगाया कि 55 हजार रुपये लेकर ट्रेला चलाने के लिए भेजा था। मगर धोखा देकर डंफर चलाने का काम दिया गया। इस पर पुलिस ने आरोपी राजेंद्र चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें