ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकुम्भ में सैर कराने आया इंलैंड वाटर वेज का जहाज

कुम्भ में सैर कराने आया इंलैंड वाटर वेज का जहाज

मेला क्षेत्र में बनाई जाएगी पांच जगह पर जेटी

कुम्भ में सैर कराने आया इंलैंड वाटर वेज का जहाज
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादFri, 09 Nov 2018 07:26 PM
ऐप पर पढ़ें

250 लोगों के बैठने की क्षमता, किला घाट से सुजावनदेव तक चलेगा मेला क्षेत्र में बनाई जाएगी पांच जगह पर जेटी प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता कुम्भ मेला में आने वाले पर्यटकों को इंलैंड वाटर वेज के जहाज से सैर कराई जाएगी। 250 सीटों वाला यह जहाज प्रयागराज पहुंच चुका है। यमुना तट पर खड़े इस जहाज पर सैर के लिए सैलानियों को किराया देना होगा। हालांकि अब तक इसकी दर तय नहीं हुई हैं। मेले में बड़े जहाजों से देश-विदेश से पर्यटकों को सैर कराने की मेला प्रशासन की योजना है। इस क्रम में पहला इंलैंड वाटर वेज जहाज नए यमुना के पुल के नीचे आ चुका है। इसके लिए चार जेटी भी मंगा ली गई हैं। इस शिप के इंचार्ज के शिवजी सिंह ने बताया कि यह जहाज पटना छठ पूजा और प्रकाशोत्सव में अपनी सेवा दे चुका है। 1.5 मीटर गहराई में इसका संचालन आसानी से किया जा सकता है। विपरीत धारा में जहाज आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगा। जबकि धारा की दिशा में इसकी गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इंलैंड वाटर वेज के संचालन के लिए यमुना में सुजवान देव, पुराना यमुना ब्रिज, बोट क्लब, सरस्वती घाट, किला घाट पर पांच जगह जेटी बनाई जाएंगी। जहां से सवारियों को बैठाया जाएगा। 1989 में बना है यह जहाज जहाज को गोवा शिपिंग यार्ड मे पटना में 1989 में तैयार किया गया था। तभी से यह अपनी सेवाएं तमाम धार्मिक आयोजनों में देता आ रहा है। 25 मीटर लंबे जहाज को छह लोग चलाते हैं। इसमें दो इंजन लगे हुए हैं। 25 की क्षमता वाले स्टीमर भी आ रहे हैं मेले में 25 लोगों की क्षमता वाले स्टीमर भी आ रहे हैं। स्टीमर के लिए निजी कंपनियों से बात चल रही है। माना जा रहा है कि नवंबर के आखिरी हफ्ते तक स्टीमर संगम तट पर पहुंच जाएंगे। वर्जन मेले के दौरान श्रद्धालुओं व पर्यटकों को सैर कराने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। इंलैंड वाटर वेज प्रयागराज आ चुका है। छोटे स्टीमर भी जल्द ही आ जाएंगे। दिलीप त्रिगुणायक, एडीएम, मेला

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें