Hindi NewsUP Newsallahabad high court dismisses petition seeking law to protect wives from harassment details revealed
पत्नियों की प्रताड़ना से बचाने वाले कानून की मांग वाली याचिका इलाहाबाद हाई कोर्ट से खारिज; जानें डिटेल

पत्नियों की प्रताड़ना से बचाने वाले कानून की मांग वाली याचिका इलाहाबाद हाई कोर्ट से खारिज; जानें डिटेल

संक्षेप:

सीताराम नाम प्रचार-प्रसार संस्था चंदौली की ओर से चंद्रमा विश्वकर्मा की जनहित याचिका में पत्नियों से पतियों को सुरक्षित रखने की मांग की गई थी। इसमें कहा गया था बड़ी संख्या में पति अपनी पत्नियों द्वारा प्रताड़ित किए जा रहे हैं। पुरुषों की महिलाओं से सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग की गई थी।

Tue, 7 Oct 2025 02:04 PMAjay Singh विधि संवाददाता, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

आपने महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ थाने से लेकर अदालतों तक अर्जियां बहुत देखी होंगी लेकिन यह मामला थोड़ा अलग था। यहां पतियों को पत्नियों के उत्पीड़न से बचाने की गुहार लगाई गई थी। पुरुषों के खिलाफ झूठे मुकदमों और उत्पीड़न के अलग-अलग तरीकों का उल्लेख करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट में गुहार लगाई गई थी। हाईकोर्ट ने पतियों के उत्पीड़न और उन्हें झूठे केसों में फंसाने पर अंकुश लगाने के लिए कानून बनाने की मांग में दाखिल याचिका खारिज कर दी। यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और जस्टिस क्षितिज शैलेंद्र की खंडपीठ ने दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीताराम नाम प्रचार-प्रसार संस्था चंदौली की ओर से चंद्रमा विश्वकर्मा की जनहित याचिका में पत्नियों से पतियों को सुरक्षित रखने की मांग की गई थी। कहा गया था कि बड़ी संख्या में पति अपनी पत्नियों द्वारा प्रताड़ित किए जा रहे हैं। याचिका में इसे लेकर पुरुषों की महिलाओं से सुरक्षा और उनके अन्य प्रकार के उत्पीड़न से बचाव के लिए कानून बनाने की मांग की गई थी।

ये भी पढ़ें:संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में मुस्लिम पक्ष को झटका, HC ने खारिज की याचिका

कहा गया था कि इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, लोक सभा व राज्य सभा अध्यक्ष और प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया लेकिन उनके स्तर से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। याचिका में कहा गया था कि महिलाओं के पक्ष में बने कानून ने उन्हें निष्ठुर बना दिया है। वे पतियों के प्रति अपराध कर रही हैं। दहेज हत्या के 90 प्रतिशत केस झूठे निकल रहे हैं जिससे पति और उसका परिवार परेशान हो रहा है।

ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी में बारिश के दिन बचे चार, मानसून चला जाएगा सरहदों से दूर

कहा गया था कि महिलाएं रेप के फर्जी केस भी करा रही हैं। इसके अलावा हिंदुओं में तलाक का आदेश लेना बहुत कठिन है। कोर्ट ने उठाए गए मुद्दे को विचारणीय न मानते हुए याचिका खारिज कर दी। इसके साथ ही पत्नियों के उत्पीड़न से पतियों को बचाने के लिए सुरक्षा कवच बनाने की मांग फिलहाल पूरी नहीं हुई। वैसे देश में कुछ अन्य संस्थाओं और पीड़ितों की ओर से लगातार की इसकी मांग की जा रही है। कुछ संस्थाएं पुरुषों को कानूनी सहायता भी उपलब्ध करा रही हैं।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |