युवती की शादी न होने देने की धमकी, विरोध पर मौसी का सिर फाड़ा

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

गांधीपार्क थाना क्षेत्र के एक इलाके की घटना, तीन नामजद व अज्ञात पर मुकदमा, विरोध पर

युवती की शादी न होने देने की धमकी, विरोध पर मौसी का सिर फाड़ा

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गांधीपार्क थाना क्षेत्र में एक युवक लंबे समय से युवती को परेशान कर रहा है। मुकदमा होने के बावजूद उसकी हरकतें बंद नहीं हुई। अब युवती की शादी तय हो गई है तो उसने शादी न होने देने की धमकी दी है। विरोध करने पर उसने धारदार हथियार से हमला करके युवती की मौसी का सिर फाड़ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के एक इलाके की महिला के अनुसार उनकी बहन की बेटी को मोहल्ले का विनीत सागर अश्लील फब्तियां कसते हुए परेशान करता है। रास्ते में रोककर छेड़छाड़ कर जबरन शादी करने का दबाव बनाता है।

उसने किसी तरह युवती के अश्लील फोटो बना लिए हैं, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता है। कहता है कि अगर उससे शादी नहीं की तो तेजाब डालकर उसका चेहरा खराब कर देगा या फिर गोली मारकर हत्या कर देगा। इसे लेकर छह अगस्त 2024 को मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसी बीच छह जुलाई 2026 को युवती की शादी होना तय हुई। आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी विनीत ने युवती की शादी नहीं होने की धमकी दी। अपने साथियों कल्लू, दिव्यांशु व दो तीन अज्ञात युवकों के साथ 24 मई को महिला के घर में घुसकर मारपीट कर जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से उनका सिर फाड़ दिया। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि तीन नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।