
युवाओं ने दौड़ प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
Aligarh News - विजयगढ़ में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर यूनिक कोचिंग सेंटर द्वारा आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर से 1600 मीटर तक की दौड़ों में भाग लिया गया। विजेताओं को...
युवाओं ने दौड़ प्रतियोगिता में दिखाया दमखम विजयगढ़, संवाददाता। देश और प्रदेश की सेवा में तैयारी करने वाले युवाओं में जुनून,जोश और हौसला इस कदर देखने को मिला कि 79वें स्वतन्त्रता दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का यूनिक कोचिंग सेंटर ने क्षेत्र के ग्राम कठेरा में एक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसका शुभारम्भ संदीप शर्मा (एसएसओआईसीआईसीआई) ने किया इसमें अग्निवीर या पुलिस की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों ने 100मी, 200मी • 400मी• एवं 1600मी•में बच्चो ने भाग लिया। 100 मी• में शीलेन्द्र पहले एवं अनोश दूसरे स्थान पर रहे । 200मी• में राहुल (मानिकपुर ) पहले एवं राहुल (मतवारी) दूसरे स्थान पर रहे।

400मी• दौड़ में प्रभु (दीप पुर ) पहले एवं राहुल (मतवारी) दूसरे स्थान पर रहे। 1600 मी• खुली दौड़ में विकास (बघियार) पहले एवं विष्णु (नगला बरी) दूसरे स्थान पर रहे। 1600 मी• अग्निवीर अभ्यर्थीयो की दौड़ में अंकित (नगला लाला ) पहले, राहुल (मानिकपुर) दूसरे, विष्णु (ठुलई) तीसरे, संदीप (नगला बरी ) चौथे, ओमबीर (नगला बरी ) पांचवे, अजय (नगला लाला ) छटवे, विशाल (मतवारी) सातवे, विकाश (परोरी ) आठवे,अंशु (नगला बरी ) नवे एवं मोहर सिँह (मतवारी ) 10वें स्थान पर रहे। सभी विजेताओं एवं प्रशिक्षकों को आयोजन कर्ताओ कृष्णकांत शर्मा,कपिल भारद्वाज, दीपक भारद्वाज (यूनिक कोचिंग सेंटर, विजयगढ़)द्वारा मैडल पहना कर एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुमित, सुकांत निखिल, धीरू, प्रहलाद, मानवीर यादव, रमन आदि ग्रामीण एवं प्रतीक्षारत प्रतियोगी एव सहयोगी मौजूद थे। महगौरा में बराबरी पर छूटी अंतिम तीनों कुश्तियां पिसावा। महगौरा के ठाकुर जी महाराज मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रविवार को वार्षिक कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न राज्यों व जिलों से नामी पहलवानों ने भाग लेकर अपने दांव-पेंच दिखाए। कुश्ती का शुभारंभ मुख्य अतिथि व्यास मूर्ति नंद महाराज, चौ. तरुण सिंह एवं भाजपा नेता राहुल सारस्वत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। कुश्ती देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों लोग पहुंचे और रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया। कुल 95 कुश्तियां लड़ी गईं। अंतिम कुश्ती व प्रथम इनाम भारत पहलवान घांघोली और अनुज पहलवान फिरोजपुर के बीच लड़ी गयी। द्वितीय कुश्ती रिंकू रामगढ़ी व कुलदीप खैर के बीच हुई। तृतीय कुश्ती ऊधम सूर्यवंशी और योगेश फराना खुर्जा के बीच हुई, लेकिन तीनो ही अंतिम कुश्तियां बराबरी पर छूटीं । जट्टारी टीम ने फाइनल भले न जीता लेकिन दिल जीत लिया जट्टारी। 16 अगस्त को औद्योगिक क्षेत्र कोसी कोटवन के रामलीला प्रांगण में 14वीं कोसी प्रो कबड्डी प्रतियोगिता हुई जिसमें बालियान गर्ल्स कबड्डी एकेडमी जट्टारी की टीम ने भाग लिया। जो इससे पहले 3 सीजन की विजेता बन चुकी है लेकिन इस बार क्वार्टर फाइनल तक का सफर करते हुए स्मार्ट क्लब हरियाणा को 18- 33, जींद को 30-32 से कड़ी टक्कर देते हुए क्वार्टर फाइनल में रॉयल कबड्डी क्लब हरियाणा के साथ रोमांचक मुकाबला खेलते हुए मात्र एक अंक से बाहर हो गई ,लेकिन पूरे मुकाबलों में जट्टारी की टीम ने दर्शकों की तालियां कम नहीं होने दीं। अंतिम रेड पर जट्टारी की टीम को 3 अंक चाहिए थे लेकिन ज्योति रेडर पूरे प्रयासों के बाद 2 अंक ही ले पाई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




