ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़बहन की शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

बहन की शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

बहन की शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत गभाना। हिन्दुस्तान

बहन की शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Tue, 27 Apr 2021 09:01 PM
ऐप पर पढ़ें

बहन की शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

गभाना। हिन्दुस्तान संवाद।

बहन की शादी से लौट रहे युवक की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। गांव भरतरी के नजदीक एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी, जिसमें इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई।

गभाना थाना क्षेत्र के गांव कोरह रुस्तमपुर निवासी विक्रम सिंह पुत्र महेंद्र सिंह अपने इकलौते बेटे तेजवीर के साथ अपनी बहन की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे। वहीं से वापस अपने गांव कोरह रुस्तमपुर आ रहे थे। जैसे ही वह हाईवे स्थित भरतरी गांव के पास निजी अस्पताल के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां बेटे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक घर का अकेला चिराग था। मृतक की ना तो कोई बहन है, और ना ही कोई भाई था। मृतक का पिता फरीदाबाद में अपनी परचून की दुकान करके अपने परिवार का गुजर बसर करता है। घर का अकेला चिराग भुज जाने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े