Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsYouth Injured in Hit-and-Run Accident in Tajpur Village
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक हुआ घायल, गंभीर

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक हुआ घायल, गंभीर

संक्षेप:

Aligarh News - चंडौस क्षेत्र के ताजपुर के पास हुआ हादसा, सीएचसी से डाक्टर ने अलीगढ़ किया रेफर

Tue, 2 Sep 2025 02:55 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

चंडौस, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर में अपने खेतों से वापस आ रहे एक युवक को अज्ञात कार चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने चंडौस सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन परिजनों ने उसे खुर्जा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालात गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बुलंदशहर के लिए रेफर कर दिया। जहां युवक का उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना परिजनों ने पुलिस को दे दी है। गांव ताजपुर निवासी अशोक शर्मा पुत्र राकेश शर्मा गांव के बाहर अपने खेतों पर कार्य कर रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

काम खत्म करने के बाद वह घर जा रहा था। तभी सूरजपुर गांव की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी। जिससे वह वहीं गिर गया, आसपास अपने खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन दौड़े चले आए, और आनन फानन में चंडौस सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे खुर्जा के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे बुलंदशहर के लिए रेफर कर दिया। घायल के परिजनों ने बताया कि अशोक के हाथ पैरों के साथ ही सिर में गंभीर चोटें आईं हैं, उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है।