Aligarh News: कैंटीन पर मारपीट-तोड़फोड़ में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Aligarh News: रोरावर थाना क्षेत्र के मथुरा बाईपास पर एक युवक के साथ मारपीट और उसकी बाइक को तोड़ने का मामला सामने आया है। युवक ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि कुछ नशे में युवकों ने उसे गालियां दी और बाद में पीट दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Aligarh News: लोधा, संवाददाता। रोरावर थाना क्षेत्र के मथुरा बाईपास पर एक कैंटीन में युवक के साथ मारपीट और उसकी बाइक में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नीवरी गांव के रहने वाले राशिद ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 8 जुलाई की रात करीब नौ बजे वह मथुरा बाईपास स्थित एक कैंटीन पर गया था। वहां कुछ लोग शराब पी रहे थे और जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान जाकिर और दो अन्य युवकों ने नशे में उसे गालियां देना शुरू कर दिया।
पीड़ित के विरोध करने पर कैंटीन संचालक गुलफान, जाकिर और दो अज्ञात युवकों ने उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से जमकर पीटा। आरोपियों ने उसकी गर्दन पर पैर रखकर जान से मारने की कोशिश भी की। शोर सुनकर आए स्थानीय लोगों ने पीड़ित को बचाया। जाते-जाते आरोपियों ने पीड़ित की मोटरसाइकिल तोड़ दी और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। रोरावर कोतवाल रवि चंद्रवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


