Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsYouth Arrested for Using Fake Currency at Liquor Shop in Aligarh
शराब के ठेके पर नकली नोट चलाने पहुंचा, दो दबोचे

शराब के ठेके पर नकली नोट चलाने पहुंचा, दो दबोचे

संक्षेप:

Aligarh News - तीन नकली नोट व एक मोबाइल फोन बरामद, कासगंज के पटियाली क्षेत्र के युवक ने दिए थे नोट, तलाश में जुटी पुलिस

Feb 06, 2026 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के एक शराब के ठेके पर बुधवार को एक युवक नकली नोट चलाने के लिए पहुंच गया। ठेकेदार ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने युवक व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने कासगंज के युवक से नोट लाने की बात बताई है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर गांधीपार्क राजवीर सिंह परमार ने बताया कि बुधवार को धनीपुर मंडी के सामने ठेके पर कुंवर नगर कॉलोनी निवासी हनी शर्मा बीयर खरीदने पहुंचा था। उसने 200-200 के तीन नोट दिए। स्टाफ ने नकली नोट बताते हुए पुलिस को सूचना दे दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी बीच वहां मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हनी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि मोहल्ले के चेतन ने उसे नोट दिए थे। बाद में पुलिस ने चेतन को भी गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि कासगंज के पटियाली क्षेत्र के एक युवक ने उसे नोट चलाने के लिए दिए थे। इंस्पेक्टर के अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। इनके पास से तीन नकली नोट व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। मुख्यारोपी की तलाश की जा रही है।