
यमुना में डूबे युवक का शव मिला
Aligarh News - सोमवार को बुजुर्ग छिद्दी सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान युवक संजय उर्फ श्रीपाल यमुना में स्नान करने गया और डूब गया। उसका शव मंगलवार को ग्रामीणों की सहायता से ढूंढ निकाला गया। इस घटना के बाद पुलिस और अग्निशामक मौके पर पहुंचे थे, लेकिन युवक का पता नहीं चला था।
n सोमवार को स्नान करने के दौरान डूबा था युवक n वृद्ध का अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था जट्टारी, संवाददाता। टप्पल थाना क्षेत्र के गांव मिलिक फतेहपुर में रविवार को एक बुजुर्ग के निधन के बाद सोमवार को यमुना पर अंतिम संस्कार के दौरान युवक लापता हो गया था जिसका शव ग्रामीणों के सहयोग से मंगलवार को ढूंढ निकाला। बता दें कि टप्पल क्षेत्र के गांव मिलिक फतेहपुर में रविवार को बुजुर्ग छिद्दी सिंह (उम्र करीब 85 वर्ष) का निधन हो गया। सोमवार को ग्रामीण व परिजन बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करने के लिए गांव के निकट यमुना के पास ले गये एवं बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सोमवार को दोपहर लगभग बारह बजे बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के बाद कुल्ला एवं स्नान के सभी लोगों ने यमुना में कुल्ला व स्नान किया, इसी दौरान संजय उर्फ श्रीपाल पुत्र श्रीराम उम्र करीब 35 वर्ष निवासी गांव मिलिक फतेहपुर यमुना के स्नान के लिए गया एवं यमुना में डूब गया अथवा लापता हो गया था। घटना कें बाद तत्काल पुलिस कण्ट्रोल को सूचना दी गयी। सूचना पर अग्निशमन की गाड़ी व गोताखोर मौके पर पहुंचे व लापता युवक को खोजने का प्रयास किया, लेकिन बीते सोमवार शाम तक युवक का कोई पता नही चला। पुलिस और ग्रामीणों ने आज मंगलवार की सुबह लगभग दस बजे संजय उर्फ़ श्रीपाल का यमुना से शव ढूंढ़कर निकाल लिया। संजय उर्फ श्रीपाल पांच भाइयो में सबसे छोटा था। हल्का प्रभारी दरोगा अमित रावत ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया है, परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


