ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़कोहरे की आगोश में लिपटी सुबह, धूप से राहत

कोहरे की आगोश में लिपटी सुबह, धूप से राहत

ठंड के तेवर गरम तो नरम हो रहे हैं। दो दिन कोहरे की घनी चादर अभी बनी है। सुबह कोहरे की आगोश में लिपटी हो रही है दिन चढ़ने के साथ धूप लोगों को राहत पहुंचाने लगी...

कोहरे की आगोश में लिपटी सुबह, धूप से राहत
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Sat, 20 Jan 2018 01:24 AM
ऐप पर पढ़ें

ठंड के तेवर गरम तो नरम हो रहे हैं। दो दिन कोहरे की घनी चादर अभी बनी है। सुबह कोहरे की आगोश में लिपटी हो रही है दिन चढ़ने के साथ धूप लोगों को राहत पहुंचाने लगी है।

सर्द हवाओं के बीच कोहरे की घनी चादर पिछले कई दिनों से लोगों को बेहाल कर रही है। अंधेरा घिरते ही आने वाले कोहरे से तो अभी निजात नहीं मिली है लेकिन दिन में खिली धूप लोगों के चेहरे पर मुस्कान जरूर बिखेरने लगी है। शुक्रवार को भी दिन की शुरुआत कोहरे में लिपटी हुई। जैसे जैसे दिन चढ़ा, कोहरे की चादर को चीरते हुए सूर्यदेव ने दर्शन दिए लोगों को भी राहत मिल गई। दिन चढ़ने के साथ ही धूप की तेजी ने लोगों को अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया। गली मोहल्लों में जहां लोग धूप का आनंद लेते नजर आए वहीं सार्वजनिक स्थलों का नजारा भी ऐसा ही रहा। सरकारी दफ्तरों में भी लोग धूप के सहारे ही बैठे नजर आए।

दिन ढलने के साथ ही कोहरे ने फिर शहर को आगोश में लेना शुरू कर दिया। रात गहराने के साथ ही कोहरा भी घना होता गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो शुक्रवार को पारा स्थिर रहा। उनके मुताबिक अधिकतम तापमान 20 डिग्री जबकि न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें