Aligarh News: स्थापना दिवस के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव
Aligarh News: अलीगढ़ में श्री वार्ष्णेय महिला मंडल ने आगरा रोड पर स्थापना दिवस और हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश गुप्ता ने की, जिसमें विधायक मुक्ता संजीव राजा और अन्य सदस्यों ने प्रतिभाग किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य, नाटक और गणेश वंदना शामिल थे।

Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। श्री वार्ष्णेय महिला मंडल ने आगरा रोड स्थित गार्डन में अपना स्थापना दिवस और हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान रंगारंग, सास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।शुभारंभ मंडल की अध्यक्ष कमलेश गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाजेश शेखर सर्राफ ने किया। कार्यक्रम के जनक इंद्र कुमार को पटका पहनाकर, गिफ्ट देकर सम्मानित किया। मंडल की उपाध्यक्ष बबिता वार्ष्णेय, नविता ख्वाब, मीनू जलाली, चित्रा वार्ष्णेय, भारती गुप्ता, कनक जलाली, पूनम मोहित ने उत्साहवर्धन किया। अनुष्का वार्ष्णेय ने गणेश वंदना की। पूनम वार्ष्णेय ने मां सरस्वती को अपने नृत्य के द्वारा बुलाकर सुखद ऊर्जा भरी।
मंडल की सदस्यों ने अपनी नृत्य की विधा से आशा भोंसले के गीतों पर प्रस्तुति दी। राधिका, शिखा, नेहा, निशा, पूनम गांधी, सरिता, रेनू, राजलक्ष्मी, सुनीता गुप्ता, शोभा, दीप्ति रूसा, दीपिका, डॉ. नूतन, रजनी, राखी, राशि, सोनी, कल्पना, अंजू, शिखा वार्ष्णेय ने मनमोहक नृत्य से खूब सराहना बटोरी। रितु, सविता, साधना ने वृद्धाश्रम नाटक से समाज की विकृति को उजागर किया। शालू, साधना, रागिनी ने हास्य नाटक बीवी का गुलाम से सदन को हंसाया। सुगंधी ग्रुप ने मणि कर्णिका नृत्य नाटिका के द्वारा कार्यक्रम को चरम पर पहुंचाया। आजादी की नाटिका लक्ष्मीबाई झांसी की रानी मंचन वीररस से भर दिया। सावन की मल्हार पर सरिता, सुनीता, राधा मनीष, ज्योति, रेनू लता, कोमल, मुक्ता ने नृत्य कर हरियाली तीज का आवाहन किया। शिवानी तनु ग्रुप ने भूत नृत्य नाटक पेश किया। रीना वार्ष्णेय ने 11 महिलाओं के साथ माता वैष्णों देवी नाटक प्रस्तुत किया। अर्चना ग्रुप द्वारा कोलकाता रेप कांड पर नृत्य मंचन की प्रस्तुति दी गई। संचालन शैल गुप्ता, अर्चना वार्ष्णेय ने किया। मुख्य संयोजक बुलबुल वार्षीय, संयोजक शिवानी वार्ष्णेय, रीना वार्षीय, एडिमिनों का सहयोग रहा। 75 महिलाओं को समयबद्धता पुरस्कार वितरित किए गए।


