Aligarh News: माली नगला में सड़क निर्माण को महिलाओं का प्रदर्शन
हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Aligarh News: फोटो.. अलीगढ़। वार्ड 62 में सड़क निर्माण को लेकर महिलाओं ने नगर निगम

Aligarh News: फोटो.. अलीगढ़। वार्ड 62 में सड़क निर्माण को लेकर महिलाओं ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि नगला माली की सड़क टूटी है, लेकिन निर्माण नहीं हो रहा है। आरोप है कि पार्षद के घर के सामने बनी सड़क को दोबारा बनाया जा रहा है। आरोप है कि नगर निगम में भी शिकायत की थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। कच्ची गलियों की मरम्मत नहीं होने से पानी भर रहा है। आने जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने कहा कि वार्ड 62 का विकास निष्पक्ष तरीके से कराया जाए।


