Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsWomen Empowerment through Economic Independence on Independence Day in Aligarh
नारी शक्ति को आर्थिक आजादी भी दे रहा तिरंगा

नारी शक्ति को आर्थिक आजादी भी दे रहा तिरंगा

संक्षेप:

Aligarh News - प्रति झंडा 20 रुपये के हिसाब से होगा भुगतान, एक झंडा तैयार करने में दो से तीन रुपये की बचत

Aug 14, 2025 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस इस बार महिलाओं को आर्थिक आजादी भी दे रहा है। स्वतंत्रता दिवस की धूम पूरे जिले में है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर जनपद की समूह की महिलाओं को तिरंगा बनाने की जिम्मेदारी मिली है। तिरंगा बनाकर महिलाएं आर्थिक रूप से सबल होंगी। जनपद के 150 से अधिक समूह 1500 से अधिक महिलाएं 5.50 लाख से अधिक तिरंगा झंडा तैयार कर रही हैं, जिसका 20 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा। पिछले 15 दिन से जिले में 1500 से अधिक अधिक महिलाएं दिन-रात तिरंगा बनाने में जुटी हैं। 5.50 लाख के लक्ष्य तिरंगा झंडा बनाने का महिला समूहों को दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

13 अगस्त तक महिलाओं ने चार लाख से अधिक झंडे तैयार कर दिए थे। शासन स्तर से इन महिलाओं को 20 रुपये प्रति झंडे के हिसाब से भुगतान के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में इन महिलाओं को राष्ट्र प्रेम के साथ आर्थिक आमदनी से भी जिदंगी का तानाबाना बुनने का भी मौका मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्नान पर प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जिले में इस बार इस अभियान के तहत कुल आठ लाख तिरंगा झंडा फहराने का लक्ष्य मिला है। एनआरएलएम के जरिए समूह की महिलाओं से तिरंगा झंडा तैयार कराया जा रहा है। प्रशासन ने 5.50 लाख तिरंगा बनाने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को सौंपी है। एनआरएलएम की ओर से डेढ़ सौ से अधिक समूहों की डेढ़ हजार महिलाओं को इस काम की जिम्मेदारी सौंपी 20 रुपये प्रति झंडे होगा भुगतान समूह की महिलाओं को 20 रुपये प्रति झंडे के हिसाब से भुगतान होगा। एक झंडे पर 13 से 15 रुपये का खर्च आ रहा है। ऐसे में प्रति झंडे पांच से सात रुपये की बचत का अनुमान है। समूह की महिलाएं संबंधित विभाग को यह झंडे उपलब्ध कराती हैं। इसके बाद एनआरएलएम की ओर से ग्राम पंचायत व डूडा द्वारा नगरीय निकायों को मुफ्त में वितरण किया जा रहा है। बोले अधिकारी समूह की महिलाओं को तिरंगा झंडा बनाने का लक्ष्य दिया गया है। कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इससे महिला समूहों की आमदनी होगी। आर्थिक रूप से उनको मजबूती मिलेगी। प्रखर कुमार सिंह, सीडीओ अलीगढ़।