ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़अलीगढ़ में लूट का विरोध करने पर महिला को गोली मारी

अलीगढ़ में लूट का विरोध करने पर महिला को गोली मारी

अलीगढ़ में शुक्रवार सुबह बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। यहां पर बाइक सवारों ने एक महिला को पर्स लूट का विरोध करने पर गोली मार दी और फरार हो गए।  शहर के महावीर पार्क निवासी इंद्रा...

अलीगढ़ में लूट का विरोध करने पर महिला को गोली मारी
संवाददाता,अलीगढ़ Fri, 13 Aug 2021 10:37 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

अलीगढ़ में शुक्रवार सुबह बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। यहां पर बाइक सवारों ने एक महिला को पर्स लूट का विरोध करने पर गोली मार दी और फरार हो गए। 
शहर के महावीर पार्क निवासी इंद्रा गुप्ता सुबह ऑटो में बैठकर किसी काम से जा रही थीं, वह जैसे ही ऑटो में बैठीं तभी दो बाइक सवार आए पर्स लूटने का प्रयास करने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो एक बाइक सवार ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें