ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़पति से अनबन होने पर महिला ने खाया जहर,मौत

पति से अनबन होने पर महिला ने खाया जहर,मौत

देहलीगेट थाना क्षेत्र के नंदनवन कॉलोनी में पति से अनबन होने पर एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालात में परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। रविवार को उपचार के दौरान...

पति से अनबन होने पर महिला ने खाया जहर,मौत
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Mon, 29 Jan 2018 01:25 AM
ऐप पर पढ़ें

देहलीगेट थाना क्षेत्र के नंदनवन कॉलोनी में पति से अनबन होने पर एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालात में परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

नंदनवन कालोनी निवासी मंजू गौड़ (38) पत्नी धर्मेन्द्र का शनिवार को किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया। तब परिजनों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। शाम को मंजू ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ती देख परिजनों ने गंभीर हालात में उसे रामघाट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। रविवार को मंजू ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें