ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़फंदे से लटककर महिला ने की आत्महत्या

फंदे से लटककर महिला ने की आत्महत्या

देहलीगेट थाना क्षेत्र के नीवरी में रविवार को एक महिला ने फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति से विवाद होने पर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।...

फंदे से लटककर महिला ने की आत्महत्या
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Sun, 09 Jul 2017 10:11 PM
ऐप पर पढ़ें

देहलीगेट थाना क्षेत्र के नीवरी में रविवार को एक महिला ने फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति से विवाद होने पर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वाकया रविवार सुबह पांच बजे का है। देहलीगेट थाना क्षेत्र के शाहजमाल निवासी रानी (32) का निकाह आठ साल पहले नीवरी निवासी कासिम के साथ हुआ था। परिवार में पांच साल की बेटी तमन्ना है। पीड़ित परिजनों के अनुसार कासिम एटा में कपड़ों की फेरी लगाता है। बीते दिनों रानी ने अपने मायके वालों से साढ़े चार हजार रुपये उधार लिए थे। 24 जुलाई को रानी की छोटी बहन शबाना का निकाह होना है। शनिवार रात कासिम एटा से घर आ गया। रानी ने बहन के निकाह का हवाला देते हुए रुपये वापस करने को कहा। इसी बात पर दंपति के बीच अनबन हो गई। रविवार सुबह कासिम घर से नित्यक्रिया के लिए बाहर चला गया। तभी रानी ने खुद को कमरे में बंद कर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वापस लौटने पर कासिम ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई। जंगले से झांककर देखा तो रानी का शव फंदे से लटका हुआ मिला। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें