महिला ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या, हत्या का आरोप
महुआखेड़ा क्षेत्र के नगला डालचंद की घटना, घर में लटका मिला शव, 15 माह पहले हुई थी हाथरस की महिला की शादी, पुलिस जांच में जुटी, मायके पक्ष ने ससुरालीजनो

अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव नगला डालचन्द्र में गुरुवार की रात एक महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। 15 माह पहले ही शादी हुई थी। मायके पक्ष ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
घटना का विवरण
जिला हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव मूढ़ा नौजलपुर निवासी हेमलता (21) की शादी बीते 22 फरवरी 2025 को नगला डालचन्द्र निवासी युवक से हुई थी। पुलिस के अनुसार गुरुवार को किसी बात को लेकर दंपति के बीच विवाद हो गया। तभी देर रात हेमलता ने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पति ने शव लटका देखा तो शोर मचा दिया। चीखपुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। उधर खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैगिंग बताया जा रहा है। थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या की है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


