जिस युवक पर लगाए आरोप उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला
Aligarh News - कस्बा की एक महिला ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, लेकिन फिर भी युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दी है। महिला का कहना है कि युवक ने नौकरी दिलाने के बहाने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मामला चौकी में लंबित है।

जट्टारी, संवाददाता। कस्बा की एक महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म जैसा गंभीर आरोप लगाने के बाद उसी के साथ रहने की जिद पर अड़े रहने का मामला प्रकाश में आया है। महिला के पति व पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद भी महिला अपनी बात पर अड़ी रही। कस्बा निवासी महिला के पति ने टप्पल थाना क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी एक युवक पर पत्नी के साथ नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने जैसे गम्भीर आरोप लगाते हुए थाने पर शिकायती पत्र दिया। जिसको लेकर शुक्रवार को महिला का पति व महिला चौकी पहुंचे तथा आरोपित युवक को भी वहां बुला लिया तथा दोनों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन महिला पति को छोड़ युवक के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही।
यह मामला काफी देर तक चौकी में चलता रहा लेकिन कोई भी निष्कर्ष नहीं निकल सका। चौकी इंचार्ज अनिल कुमार के अनुसार पीड़ित महिला ने पूछताछ में बताया कि आरोपित युवक ने नौकरी लगवाने के नाम पर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बारे में मेरे पति को मालूम हो गया है। अब महिला युवक के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी है मामले में पति द्वारा थाने पर शिकायती पत्र दिया है। जांच के कार्रवाई की जाएगी। किशोरी लापता, पीड़ित मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट इगलास। कस्बा के एक मुहल्ला निवासी एक किशोरी 19 फरवरी की शाम को छह बजे से लापता हो गई है। किशोरी की मां ने पड़ोसन अंजू पर आशंका व्यक्त करते हुए कहा है कि वह उसकी बेटी के मोबाइल से अलीगढ़ निवासी युवक ऋषभ से बात करती थी। प्रार्थनापत्र में किशोरी की मां ने किशोरी के मोबाइल नंबर के साथ ही युवक के मोबाइल नंबर का भी उल्लेख किया है। कोतवाल नरेन्द्र यादव का कहना है कि घटना के संबंध में प्रार्थना पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, सर्विलांस टीम की मदद से किशोरी का जल्द ही पता लगाकर बरामदगी की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


