Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsWoman Accuses Husband of Abuse and Infidelity in Lohsara Village
दूसरी महिला के लिए पत्नी के साथ मारपीट, दी धमकी

दूसरी महिला के लिए पत्नी के साथ मारपीट, दी धमकी

संक्षेप:

Aligarh News - महिला की शादी टप्पल के युवक से हुई थी, पीड़िता ने ससुराल वालों पर दर्ज कराया मुकदमा

Sep 02, 2025 02:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

लोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव ल्हौसरा निवासी एक महिला ने अपने पति व ससुरालीजनों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने अपने पति पर किसी अन्य महिला से संबंध रखने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव ल्हौसरा निवासी मंजू पुत्री बनबारीलाल ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी पिन्टू पुत्र राजू निवासी रसूलपुर थाना टप्पल के साथ हुई थी। पीड़िता ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं, लेकिन पति किसी अन्य महिला के चक्कर में आकर उसके साथ आये दिन मारपीट गाली गलौज करता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जब पीड़िता ने शिकायत अन्य ससुरालीजनों से की तो पति पिन्टू व देवर अरून पुत्र मेघा व देवर राजकुमार पुत्र राजू व मोनिका (ननद) पुत्री मेघा व महेन्द्री (ननद) पुत्री राजू ने मिलकर पीड़िता को गालियां दी व लात घूसों से मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता मजबूर होकर 26 अगस्त को अपने पुत्र अमन को साथ लेकर अपने घर गांव ल्हौसरा आ गयी। उसके बाद पति व उसके घरवाले पीड़िता के घर आये और मारपीट करते हुए धमकी देकर चले गये। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।