Aligarh News: उमड़े-घुमड़े बादल, बरसे बूंद-बूंद
Aligarh News: अलीगढ़ में मौसम अजीब हो गया है, मानसून के बाद भी बारिश की कमी है। उमस में बढ़ोतरी हो गई है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। खेतों में पानी की कमी से कृषि कार्य बाधित हो रहा है और स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ रही हैं।

Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। इन दिनों मौसम अजीब ही रंग दिखा रहा है। मानसून की दस्तक के बाद भी बादलों की बेरुखी बनी हुई है। आसमान पर बादल छा तो जाते हैं, पर खुलकर बरसते नहीं। सोमवार तड़के कुछ स्थानों पर ही बूंदाबांदी हुई। हवा भी थम सी गई है, जिससे वातावरण में उमस बढ़ गई है। दोपहर के समय बाहर तीखी धूप और घर के अंदर घुटन ने जीना मुहाल कर रखा है। तापमान भी स्थिर है। बारिश के इंतजार में लोग अब हर रोज आसमान को निहारने लगे हैं। मौसम विभाग द्वारा लगातार बारिश की संभावना जताई जा रही है। समय-समय पर अलर्ट भी जारी किए जा रहे हैं, लेकिन इन संभावनाओं और अलर्ट के हिसाब से मौसम में कोई बदलाव होता नहीं दिख रहा। सोमवार को तड़के बूंदाबांदी हुई, फिर दिन चढ़ते ही धूप खिल उठी। हवा न चलने से उमस बढ़ गई। कभी बादल तो कभी धूप, दिनभर आंख-मिचौली का खेल चलता रहा। मौसम के इस रुख से आमजन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उमस भरी गर्मी में कूलर-पंखे भी जवाब दे गए हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय वातावरण में नमी अधिक होने और सतही हवाओं की गति कम रहने से उमस बढ़ रही है। बादल बनने के बावजूद ऊपरी व निचले स्तर की हवाओं में पर्याप्त समन्वय नहीं होने से वर्षा नहीं हो रही। जैसे ही मानसूनी गतिविधियां सक्रिय होंगी और हवाओं का प्रवाह तेज होगा, बारिश का दौर शुरू हो सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया。
फसलों पर असर
बारिश में देरी का असर खेती पर भी दिखाई देने लगा है। किसान धान सहित खरीफ फसलों की बोआई और रोपाई के लिए अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे हैं। पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेतों में नमी की कमी बनी हुई है, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसानों की निगाहें भी अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर टिकी हैं।
सेहत पर भारी पड़ रहा उमस भरा मौसम
उमस भरी गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है। जिला अस्पताल और दीनदयाल अस्पताल में बुखार, वायरल संक्रमण, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और त्वचा संबंधी समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि उमस के कारण शरीर से पसीना अधिक निकलने से पानी की कमी हो रही है। लोगों को पर्याप्त पानी पीने, हल्का भोजन करने और अनावश्यक धूप व गर्मी से बचने की सलाह दी जा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Lokesh Sharmaसंक्षिप्त परिचय लोकेश शर्मा पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान समूह) में स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
लोकेश शर्मा प्रिंट मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। उन्हें पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं और प्रमुख रूप से स्वास्थ्य विभाग देख रहे हैं। खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने पाठकों की रुचि और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ बनाई है।
कार्य यात्रा
लोकेश शर्मा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत वर्ष 2010 में दैनिक जागरण से की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बुनियादी समझ विकसित की। वर्ष 2010 से 2013 तक हाथरस में सक्रिय संवाददाता रहे। इसके बाद अलीगढ़ में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्य करते हुए लगभग छह वर्षों तक अपराध और न्यायालय संबंधी विषयों की गहन रिपोर्टिंग की। जनवरी 2025 से वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और वर्तमान में स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पिछले एक साल में तीन अभियान चलाए, जिनका व्यापक असर हुआ।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि एवं रिपोर्टिंग क्षेत्र
राजनीति शास्त्र में स्नातक और जनसंचार में परास्नातक शिक्षा ने उन्हें राजनीति और पत्रकारिता की समझ का संतुलित दृष्टिकोण प्रदान किया। विभिन्न विषयों पर पकड़ के साथ वे कृषि, चिकित्सा अनुसंधान और स्वास्थ्य विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा सत्यापित व अनुसंधान आधारित व्याख्यात्मक समाचार लिख रहे हैं।
विजन
लोकेश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता की वास्तविक शक्ति तथ्यपरकता और विश्वसनीयता में निहित है। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


