Weather Change in Aligarh Cloudy Skies and Drop in Temperature दिनभर आसमान में छाए रहे बादल, नहीं निकली धूप, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsWeather Change in Aligarh Cloudy Skies and Drop in Temperature

दिनभर आसमान में छाए रहे बादल, नहीं निकली धूप

Aligarh News - अलीगढ़ में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। आसमान में बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंडी हवाओं के बीच गलन बढ़ने लगी है। प्रशासन ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Tue, 24 Dec 2024 09:27 PM
share Share
Follow Us on
दिनभर आसमान में छाए रहे बादल, नहीं निकली धूप

फोटो.. -एक दिन पहले बिगड़ा था मौसम, दूसरे दिन भी छाए हैं आसमान में बादल

-अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया

अलीगढ़।

मौसम का मिजाज मंगलवार को भी बदला रहा। सुबह से लेकर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। दिन में धूप नहीं निकली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बदले मौसम के बीच रात में गलन बढ़ रही है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस बार ठंड नहीं पड़ रही है।

मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, देहात क्षेत्रों में एक दो तहसीलों में बूंदाबांदी भी हुई। ठंडी हवाओं के बीच शाम को गलन शुरू हो गई। हालांकि दिन में ठंड अधिक नहीं थी। मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश को लेकर संभावना जताई है। बदलते मौसम को लेकर ठंड से बचाने के लिए प्रशासन भी सतर्क हो गया है। गोशाला संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि गोवंश को ठंड से बचाएं। वहीं रात को कोई आसमान के नीचे नहीं सोए इसको लेकर नगर निगम अस्थाई रैन बसेरे संचालित कर रहा है। नौरंगीलाल व केला नगर के रैन बसेरे में 50 से 60 लोग रोजाना रात्रि विश्राम के लिए आ रहे हैं। आने वाले एक दो दिनों में कोहरे के साथ ठंड में और इजाफा हो सकता है। इस सीजन में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक ही गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।