नोटिस के बाद एसआईआर की प्रक्रिया पूरी कराने नहीं आए 1.75 लाख मतदाता
Aligarh News - एसआईआर के तहत 6.40 लाख को जारी किए गए थे नोटिस, 5.66 लाख का वितरण हुआ

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एसआईआर के तहत मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी है। 6.40 लाख को नोटिस जारी किया गया था, जिसमें 5.66 लाख को वितरित हो गया। तहसीलों व बूथों पर कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जनपद में अभी तक 1.75 लाख से अधिक मतदाता नोटिस मिलने के बाद वापस नहीं लौटे। 73 हजार नोटिस का वितरण होना शेष है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा शुक्रवार को अलीगढ़ आएंगे और यहां पर दोपहर 12 बजे रामघाट रोड संतफिदेलिस स्कूल में सेंटर का निरीक्षण करेंगे। जिले में कुल सात विधानसभा क्षेत्र हैं। पिछले दिनों एसआइआर अभियान में सुनवाई की पूरी शुरू हुई थी।
इसमें अब तक कुल 4.54 लाख् प्रकरणों में सुनवाई पूरी कर ली गई है। 1.75 लाख मामलों में अवधि समाप्त हो गई है। मतदाता उपस्थिति नहीं हुए। 3124 मामलों में पुनर्निर्धारित तिथि भी लंबित है। विधानसभावार बात करें तो शहर विधानसभा क्षेत्र में 1.10 लाख नोटिस जारी किए जाने थे। इनमें से अब तक 91 हजार का वितरण हो चुका है। 72 हजार मतदाताओं की सुनवाई भी हो चुकी है। कोल विधानसभा में 1.02 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। इसमें 77 हजार का वितरण किया जा चुका है। 56 हजार की सुनवाई भी हो चुकी है। अतरौली विधानसभा क्षेत्र में कुल 99 हजार नोटिस जारी किए जाने थे। इनमें से 92 हजार का वितरण हो चुका है। इसी तरह दूसरी विधानसभाओं में भी नोटिस जारी किए गए थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। शुक्रवार को हैबिटेट सेंटर में बीएलओ व राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



