Aligarh News: गणेश चतुर्थी महोत्सव के छठवें दिन हुआ विराट रसिया दंगल

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

Aligarh News: अलीगढ़। अचलताल स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गणेश मंदिर पर आयोजित 57वें गणेश चतुर्थी महोत्सव के

Aligarh News: गणेश चतुर्थी महोत्सव के छठवें दिन हुआ विराट रसिया दंगल

Aligarh News: अलीगढ़। अचलताल स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गणेश मंदिर पर आयोजित 57वें गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत छठवें दिन शुक्रवार को भव्य विराट रसिया दंगल का आयोजन किया गया। रसिया दंगल में राया के रसिया गायक मुकेश महाराज और अलीगढ़ के गायक जय राघव अखाड़ा चांदी वाले मंडली के बीच शानदार जुगलबंदी देखने को मिली। उत्कृष्ट प्रस्तुति के आधार पर विजेता मंडली का चयन किया गया। मुख्य अतिथि गणेश मंदिर के महंत विनय नाथ महाराज, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय, डॉ. देवेंद्र वार्ष्णेय शामिल रहे। इस अवसर पर मंदिर के मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय, दीपक वार्ष्णेय, रवि वर्मा, दिलीप सैनी उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअलीगढ़Aligarh News: गणेश चतुर्थी महोत्सव के छठवें दिन हुआ विराट रसिया दंगल